aaj ka panchang 24 february 2026 holashtak start | mangalwar vrat hanuman puja muhurat jwalamukhi yog what to avoid today | आज का पंचांग, 24 फरवरी 2026: होलाष्टक प्रारंभ, मंगलवार व्रत, हनुमान पूजा, सुबह से भद्रा, जानें मुहूर्त, अशुभ समय, ज्वालामुखी योग में क्या न करें

Share to your loved once


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 February 2026: आज से होलाष्टक का प्रारंभ हुआ है. होलाष्टक को अशुभ मानते हैं, इसलिए इस समय में कोई शुभ काम नहीं करते हैं. होलाष्टक इस बार 8 दिनों तक चलेगा. आज मंगलवार व्रत और हनुमान जी की पूजा है. पंचांग के अनुसार आज के दिन फाल्गुन शुक्ल सप्तमी तिथि, कृत्तिका नक्षत्र, वणिज करण, इन्द्र योग, उत्तर का दिशाशूल और वृषभ राशि में चंद्रमा है. आज सुबह में सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग 06:51 ए एम से बन रहे हैं. त्रिपुष्कर योग में किए गए कार्यों के तीन गुना फल प्राप्त होते हैं, वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग शुभ फलदायी होता है. हालां​कि आज सुबह 07:01 ए एम से ज्वालामुखी योग बन रहा है, जो अशुभ फलदायी है. इसमें कोई शुभ काम नहीं करते हैं. ज्वालामुखी योग में विवाह, सगाई, नए काम का शुभारंभ, जॉब की शुरुआत आदि नहीं करते हैं. यह योग दोपहर तक रहेगा. आज भद्रा भी सुबह में 07:01 ए एम से लेकर शाम तक है, हालांकि यह स्वर्ग की भद्रा है, इसका कोई अशुभ प्रभाव धरती पर नहीं होता है.

जो लोग मंगलवार का व्रत हैं, वे वीर हनुमान जी की पूजा विधिपूर्वक करें. उनको लाल रंग के फूल, सिंदूर, चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करें. लड्डू, फल, गुड़, चने आदि का भोग लगाएं. हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ करें और मंगलवार की व्रत कथा सुनें. उसके बाद हनुमान जी की आरती करें. फिर प्रभु राम के नाम का जाप करें. राम नाम के जप से हनुमान जी बहुत प्रसन्न होते हैं. जिनकी कुंडली में मंगल दोष है, वे भी मंगलवार का व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा से लाभ प्राप्त कर सकते हैं. पंचांग से जानें आज के मुहूर्त, राहुकाल, अशुभ समय आदि के बारे में.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 24 फरवरी 2026

  1. आज की तिथि- सप्तमी – 07:01 ए एम तक, उसके बाद अष्टमी – 04:51 ए एम, फरवरी 25 तक, फिर नवमी
  2. आज का नक्षत्र- कृत्तिका – 03:07 पी एम तक, फिर रोहिणी
  3. आज का करण- वणिज – 07:01 ए एम तक, विष्टि – 05:56 पी एम तक, बव – 04:51 ए एम, फरवरी 25 तक, बालव
  4. आज का योग- इन्द्र – 07:24 ए एम तक, वैधृति – 04:26 ए एम, फरवरी 25 तक, फिर विष्कम्भ
  5. आज का पक्ष- शुक्ल
  6. आज का दिन- मंगलवार
  7. चंद्र राशि- वृषभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:51 ए एम
सूर्यास्त- 06:17 पी एम
चन्द्रोदय- 10:58 ए एम
चन्द्रास्त- 01:40 ए एम, फरवरी 25

आज के मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 05:11 ए एम से 06:01 ए एम
  • अमृत काल: 12:51 पी एम से 02:22 पी एम
  • अभिजीत मुहूर्त: 12:12 पी एम से 12:57 पी एम
  • विजय मुहूर्त: 02:29 पी एम से 03:15 पी एम
  • निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम, फरवरी 25 से 12:59 ए एम, फरवरी 25

आज के शुभ योग

  1. सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:51 ए एम से 03:07 पी एम
  2. त्रिपुष्कर योग: 06:51 ए एम से 07:01 ए एम

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 09:43 ए एम से 11:09 ए एम
लाभ-उन्नति: 11:09 ए एम से 12:34 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 12:34 पी एम से 02:00 पी एम
शुभ-उत्तम: 03:26 पी एम से 04:52 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 07:52 पी एम से 09:26 पी एम
शुभ-उत्तम: 11:00 पी एम से 12:34 ए एम, फरवरी 25
अमृत-सर्वोत्तम: 12:34 ए एम से 02:08 ए एम, फरवरी 25
चर-सामान्य: 02:08 ए एम से 03:42 ए एम, फरवरी 25

आज के अशुभ समय

  • ज्वालामुखी योग- 07:01 ए एम से 03:07 पी एम
  • यमगण्ड- 09:43 ए एम से 11:09 ए एम
  • गुलिक काल- 12:34 पी एम से 02:00 पी एम
  • राहुकाल- 03:26 पी एम से 04:52 पी एम
  • दुर्मुहूर्त- 09:09 ए एम से 09:54 ए एम, 11:19 पी एम से 12:09 ए एम, फरवरी 25
  • भद्रा- 07:01 ए एम से 05:56 पी एम
  • भद्रा का वास- स्वर्ग में
  • दिशाशूल- उत्तर

शिववास

भोजन में – 07:01 ए एम तक, श्मशान में – 04:51 ए एम, फरवरी 25 तक, गौरी के साथ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP