India Semi Final Equaton after WI vs ZIM Match: वेस्टइंडीज की जीत से भारत को भारी नुकसान, सेमीफाइनल का सिनारियो हुआ मुश्किल, टेंशन में होंगे गंभीर और सूर्या!

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

वेस्टइंडीज की जीत से भारत को भारी नुकसान, सेमीफाइनल का सिनारियो हुआ मुश्किल

Last Updated:

india semi final scenario after west indies win over Zimbabwe: वेस्टइंडीज की जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत के बाद टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के ग्रुप-1 का सेमीफाइनल समीकरण रोमांचक हो गया है. वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका से भी बड़ी जीत दर्ज करते हुए ग्रुप में नंबर-1 पर कब्जा जमा लिया. वेस्टइंडीज की इस प्रचंड जीत ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. आइए जानते हैं इस मुकाबले के बाद भारत के सेमीफाइनल सेनारियो के बारे में.

वेस्टइंडीज की जीत से भारत को भारी नुकसान, सेमीफाइनल का सिनारियो हुआ मुश्किलZoom

वेस्टइंडीज की जीत के बाद भारत का सेमीफाइनल सेनारियो.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत दर्ज की. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों के विशाल अंतर से हराया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए शिमरन हेटमायर की 85 रनों की तूफानी पारी से वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम ने 6 विकेट खोकर 254 रन बना डाले. इस पहाड़नुमा स्कोर के तले जिम्बाब्वे की टीम दब गई. वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे की पारी को 17.4 ओवर में 147 रनों पर ही समेट दिया. वेस्टइंडीज ने प्रचंड जीत से सेमीफाइनल की हुंकार भर ली है, लेकिन भारत के लिए बड़ी टेंशन पैदा कर दी है. चलिए आपको बताते हैं, भारत को अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा.

वेस्टइंडीज की जीत के बाद ग्रुप-1 की पॉइंट्स टेबल
ग्रुप-1 की सभी टीमों ने अब एक-एक मुकाबला खेल लिया है. वेस्टइंडीज की टीम जिम्बाब्वे पर जीत से ग्रुप में साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर काबिज हो गई है. वेस्टइंडीज ने दो अंक हासिल कर लिए हैं और उसका रनरेट ग्रुप में सबसे बेस्ट है. वेस्टइंडीज का रनरेट +5.350 है. दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जिसके भी दो अंक हैं. साउथ अफ्रीका का रनरेट +3.800 है. वहीं, भारतीय टीम तीसरे स्थान पर है. साउथ अफ्रीका से मिली हार ने भारत के नेट रनरेट को भी भारी नुकसान पहुंचाया. भारत का रनरेट -3.800 है, उसका अंकतालिका में खाता नहीं खुला है. जिम्बाब्वे की टीम तालिका में सबसे फिसड्डी है. उसका खाता भी नहीं खुला है और रनरेट भी बेहद खराब है. जिम्बाब्वे का रनरेट -5.350 है. आइए अब भारत के सेमीफाइनल के सभी समीकरण जानते हैं.

वेस्टइंडीज की जीत के बाद भारत का सेमीफाइनल सेनारियो.

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब क्या करना होगा?
भारत के बचे दो सुपर-8 मुकाबले जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से हैं. भारत को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहना है तो उसके पास इन दोनों मैचों को बड़े अंतर से जीतने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचता. ऐसा होने से उसके चार अंक हो जाएंगे. हालांकि, टीम को यह ध्यान रखना होगा कि उसका नेट रनरेट ग्रुप में सबसे बेहतर या दूसरा सबसे बेहतर रहे. अगर ऐसा हुआ तो भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण निम्नलिखित हैं –

समीकरण-1: अगर साउथ अफ्रीका अपने सारे मुकाबले जीत ले
पहला समीकरण यह है कि साउथ अफ्रीका अपने बचे दोनों सुपर-8 मैच जीत जाता है तो उसके 6 अंक हो जाएंगे. यानी साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज को भी हरा देगी. इससे विंडीज टीम दो अंक तक ही सिमटकर रह जाएगी. इस स्थिति में भारत चार अंक लेकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लेगा.

समीकरण 2: अगर वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को हराया तो क्या होगा?
अगर वेस्टइंडीज साउथ अफ्रीका को हराने में कामयाब हुआ तो तीन टीमों के चार-चार अंक हो जाएंगे. साउथ अफ्रीका, भारत और वेस्टइंडीज. ऐसे में भारत का रनरेट सबसे बेहतर या दूसरा सबसे बेहतर होने की स्थिति में उसकी टॉप-4 में एंट्री हो जाएगी.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP