West Indies complicates for India to semi final: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में बड़ी जीत दर्ज कर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी है.

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

वेस्टइंडीज के रौद्र रूप से सहमेगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल की राह कर दी मुश्किल!

Last Updated:

West Indies complicates for India to semi final: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार जीत से भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी है. टीम इंडिया ने को उसके पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया था, जिसके कारण रन रेट के मामले में काफी पिछड़ गई है, जबकि पॉइंट्स टेबल में वह तीसरे स्थान पर है.

वेस्टइंडीज के रौद्र रूप से सहमेगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल की राह कर दी मुश्किल!Zoom

जिम्बाब्वे की जीत से सेमीफाइनल की जंग हुई रोमांचक

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में वेस्टइंडीज की टीम ने धुआंधार खेल से सनसनी मचा दी. सुपर-8 के अपने पहले मैच में कैरेबियाई टीम ने 254 रन बनाकर जिम्बाब्वे को 107 रनों के बड़े अंतर से हराया. इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है. सिर्फ इतना ही नहीं, वेस्टइंडीज की इस जीत से मेजबान भारत की भी टेंशन बढ़ गई होगी, क्योंकि खराब रनरेट के साथ टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर खिसक गई है.

दरअसल भारतीय टीम को सुपर-8 में वेस्टइंडीज से भी भिड़ना है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का मुकाबला 1 मार्च को है. दोनों टीमें इस मैच के लिए कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर उतरेगी. ऐसे में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने जिस तरह का रौद्र रूप दिखाया है, उससे टीम इंडिया की टेंशन निश्चित रूप बढ़ गई होगी. क्योंकि वेस्टइंडीज की टीम में एक से बढ़कर एक पावर हिटर है. ऐसे में अगर टीम इंडिया के खिलाफ शिमरन हेटमायर और पॉवेल जैसे खिलाड़ी का बल्ला चला था तो फिर बड़ा उलटफेर होना तय हो जाएगा.

सेमीफाइनल की राह भी हुई मुश्किल

भारतीय क्रिकेट टीम को सुपर-8 के उसके पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया था. इस हार के कारण टीम इंडिया का रनरेट अब -3.800 का हो गया है. इसके अलावा उसके खाते में अभी एक भी अंक नहीं है. ऐसे में अब सूर्या एंड कंपनी को सुपर-8 में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ हर हाल में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. इसके अलावा अब टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की जीत हार भी निर्भर रहना होगा. यही वजह है कि टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल का समीकरण खराब होता दिख रहा है.

 वेस्टइंडीज के लिए प्रचंड फॉर्म में हैं हेटमायर

आईसीसी टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के लिए शिमरन हेटमायर अपने प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं. हेटमायर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में 34 गेंद में 7 छक्के और 7 चौके की मदद से 85 रनों की पारी खेली. इसके अलावा उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ 19 गेंद में टी20 विश्व कप का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया है. ऐसे में भारत के खिलाफ हेटमायर वेस्टइंडीज के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकता है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP