सनी देओल-आमिर खान की फिल्मों में सुनाई दिया एक जैसा सॉन्ग, पाकिस्तान से चुराया मुखड़ा, दोनों मूवी हुईं फ्लॉप – Dharmendra son sunny deol and amitabh bachchan only worked in this film together never share screen again know reason interesting story

Share to your loved once


Last Updated:

सनी देओल-अमिताभ बच्चन की फिल्म : मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन और धर्मेद्र ने ‘शोले’, राम-बलराम जैसी फिल्मों में काम किया. 70 के दशक में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. हैरानी की बात यह है कि धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और अमिताभ बच्चन ने साथ में काम करने से हमेशा परहेज किया. दोनों के करोड़ों फैंस हैं. दोनों ने अपने करियर में सिर्फ एक फिल्म में काम किया है. यह फिल्म 32 साल सिनेमाघरों में आई थी. वैसे तो यह फिल्म 1988 में लॉन्च हुई थी लेकिन कई मुश्किलों के बाद 1994 में रिलीज हो पाई थी. इस मूवी ने रिकॉर्ड ओपनिंग ली थी. इस फिल्म को अमिताभ बच्चन की लास्ट मूवी भी कहा गया था. इस मूवी के दौरान सनी देओल खासे नाराज हुए थे. कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया. सिर्फ गेस्ट अपीयरेंस दिए. यह मूवी कौन सी थी, आइये जानते हैं…….

मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन और सुपर स्टार सनी देओल ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. दोनों की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है. सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में धूम मचा रही है और अब तक करीब 500 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. दिलचस्प बात यह है कि सनी-अमिताभ साथ ने साथ में काम करने से हमेशा परहेज किया. सनी देओल ने बच्चन फैमिली से हमेशा दूरी बरती. 32 साल पहले सिर्फ एक फिल्म में अमिताभ बच्चन-सनी देओल एकसाथ नजर आए थे. वो फिल्म थी : इंसानियत. इस फिल्म के निर्माण के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने फिर कभी साथ में काम नहीं किया. आइये जानते हैं दिलचस्प किस्सा……

सुपर स्टार सनी देओल ने 1983 में ‘बेताब’ जैसी सुपरहिट फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं अमिताभ बच्चन ने 1969 में ‘सात हिंदुस्तानी’ से अपना करियर शुरू किया था. बिग बी की डेब्यू फिल्म फ्लॉप हो गई थी. दोनों दिग्गजों ने सिर्फ एक बार स्क्रीन शेयर की. यह मौका 1994 में आया था जब ‘इंसानियत’ फिल्म रिलीज हुई थी. यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी जिसका डायरेक्शन टोनी जुनेजा ने किया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन, सनी देओल, जया प्रदा, रवीना टंडन, चंकी पांडेय, सोनम, अनुपम खेर, प्रेम चोपड़ा, शफी इनामदार जैसे सितारे नजर आए थे.

वैसे तो ‘इंसानियत’ फिल्म को 1988 में लॉन्च किया गया था. फिल्म की स्टार कास्ट कई बार बदली गई. शुरुआत में अनिल कपूर ने इस फिल्म को साइन किया था, फिर उनकी जगह चंकी पांडेय को लिया गया. संजय दत्त भी पहले इस फिल्म में थे. पहले किमी काटकर, फिर शीबा और बाद में रवीना टंडन को लिया गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म के मुहुर्त में अमिताभ बच्चन-राज बब्बर नजर आए थे. राज बब्बर इसमें निगेटिव रोल करने वाले थे लेकिन वो बाद में मुकर गए. ओरिजनल स्क्रिप्ट में अमिताभ बच्चन का रोल छोटा सा था. फिर जैसे-जैसे फिल्म डिले होती गई, स्क्रिप्ट भी चेंज होती गई. आगे चलकर अमिताभ बच्चन ही लीड रोल में आ गए. यह अमिताभ बच्चन-सनी देओल और चंकी पांडेय की भी इकलौती फिल्म है. विनोद मेहरा-नूतन दोनों इस फिल्म में नजर आए थे लेकिन दोनों की मौत 1990-1991 में हो गई थी. हालांकि दोनों ही अपने हिस्से की शूटिंग कर चुके थे.

तमाम मुश्किलों के बाद पूरे 6 साल में यह मूवी बनकर तैयार हुई. म्यूजिक राजेश रोशन का था. गीतकार अनजान थे. फिल्म का नैरेशन मुकेश खन्ना की आवाज में था. फिल्म के गानों में लता मंगेशकर, आशा भोसले, साधना सरगम, मोहम्मद अजीज, शब्बीर कुमार, अनवर, अनुराधा पौडवाल, सपना मुखर्जी, सुदेश भोसले, उदित नारायण, कुमार सानू और विपिन सचदेव की आवाजें थीं. फिल्म के दो गाने ‘साथी तेरा प्यार पूजा है’ और ‘सारे लड़के करें तो शादी’ बहुत मशहूर हुए थे. ‘साथी तेरा प्यार पूजा है’ गाना राजेश रोशन के म्यूजिक से सजी फिल्म ‘वक्त वक्त की बात है’ के गाने ‘एक दिल सौ दुश्मन’ से इंस्पायर्ड था. फिल्म का एक सॉन्ग ‘सारे लड़के करें शादी’ 1986 में रिलीज हुई पाकिस्तानी मूवी ‘बेकरार’ से सैंपल्ड था. यही गाना आमिर खान की फिल्म ‘दीवाना मुझसा नहीं देखा’ में भी था.

फिल्म में अमिताभ बच्चन पहले गेस्ट रोल में थे. फिर उनका रोल बढ़ता गया, ऐसे में सनी देओल बहुत नाराज हुए थे. फिल्म के पोस्टर पर में सनी देओल को साइडलाइन कर अमिताभ को ज्यादा फोकस किया. इसे सनी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने बेमन से फिल्म की शूटिंग की थी. इतना ही नहीं, फिल्म की डबिंग करने से उन्होंने इनकार कर दिया था. वॉइस आर्टिस्ट चेतन साशिता ने सनी देओल के डायलॉग डब किए थे. इसका एक वर्शन यह भी था कि सनी देओल घुड़सवारी के दौरान गिर गए थे. उन्हें चोट लग गई थी. ऐसे में वो फिल्म को डब नहीं कर पाए थे.

दिलचस्प बात यह है कि 11 मार्च 1994 को जिस दिन ‘इंसानियत’ रिलीज हुई, उसी दिन सनी देओल-रवीना टंडन-सैफ अली की फिल्म ‘इम्तिहान’ रिलीज हुई थी. इसी दिन राज बब्बर-फराह नाज की फिल्म ‘जनम से पहले’ रिलीज हुई थी. तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुआ लेकिन इनमें ‘इम्तिहान’ ने बाजी मारी थी. हालांकि ‘इम्तिहान’ भी औसत ही रही थी लेकिन नदीम-श्रवण के म्यूजिक से सजे गाने बहुत पसंद किए गए थे.

इंसानियत फिल्म का बजट करीब 4.25 करोड़ रुपये था. फिल्म ने 11 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. फिल्म को रिकॉर्ड ओपनिंग मिली थी लेकिन समीक्षकों की ओर से मिले निगेटिव रिव्यू के बाद मूवी औंधे मुंह गिर गई. दूसरे सप्ताह में ही फिल्म पिट गई. यह एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी. यह 1994 की 12वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. इस फिल्म के बाद सनी देओल की फिल्म घातक में अमिताभ बच्चन ने एक कैमियो किया था. सनी देओल ने बच्चन फैमिली से हमेशा दूरी बरती.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP