West Indies became second highest scorer in T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया.

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

T20 WC में वेस्टइंडीज का धमाका, तोड़ दिया भारत का 19 साल पुराना महारिकॉर्ड

Last Updated:

West Indies became second highest scorer in T20 WC: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए. टी20 विश्व कप में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है.

T20 WC में वेस्टइंडीज का धमाका, तोड़ दिया भारत का 19 साल पुराना महारिकॉर्डZoom

वेस्टइंडीज ने तोड़ा भारत का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में वेस्टइंडीज की टीम ने बल्लेबाजी में धूम मचा दी. जिम्बाब्वे के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट पर 254 रन का स्कोर खड़ा किया. इस तरह वेस्टइंडीज श्रीलंका के बाद टी20 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है.

टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है. श्रीलंका ने साल 2007 में केन्या के खिलाफ 6 विकेट पर 260 रन बनाए थे. दौरान कैरेबियाई टीम ने भारत समेत आयरलैंड, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को भी पीछे छोड़ा है. वहीं टी20 विश्व कप में सबसे बड़े टीम स्कोर के मामले में भारतीय टीम 7वें स्थान पर आ गई है. भारत ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन का स्कोर बनाया था.

टी20 विश्व कप इतिहास की पांच सबसे बड़ा टीम स्कोर 

टीम स्कोर साल
श्रीलंका 260/6 2007
वेस्टइंडीज 254/6 2026
आयरलैंड 235/5 2026
इंग्लैंड 230/8 2026
साउथ अफ्रीका 229/4 2016
श्रीलंका 225/5 2026
भारत 218/4 2007

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP