Kala chana chilla recipe। काला चना चीला रेसिपी

Share to your loved once


Kala Chana Chilla Recipe: सुबह का समय अक्सर भागदौड़ वाला होता है. बच्चों का टिफिन, घर के काम और ऑफिस की तैयारी के बीच हेल्दी नाश्ता बनाना कई बार मुश्किल लगने लगता है. ऐसे में अगर कोई ऐसी रेसिपी मिल जाए जो झटपट बने, पेट भी भरे और स्वाद भी शानदार हो, तो बात ही बन जाती है. काला चना इसी तरह का एक सुपरफूड है जिसे लोग आम तौर पर सब्जी, सलाद या चाट में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन काले चने का चीला एक ऐसा ऑप्शन है जो कम समय में बन जाता है और पोषण से भरपूर भी होता है. इसमें प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं, जिससे पेट देर तक भरा रहता है और दिनभर की एनर्जी बनी रहती है. खास बात यह है कि इसका स्वाद इतना अच्छा लगता है कि बच्चे भी इसे बिना नखरे खा लेते हैं, अगर आप रोज वही पोहा-उपमा से बोर हो चुके हैं, तो यह रेसिपी आपके नाश्ते को नया ट्विस्ट दे सकती है.

काले चने का चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-1 कप काला चना
-1 बड़ा प्याज (बारीक कटा)
-1 छोटा चम्मच साबुत जीरा
-1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
-¼ छोटा चम्मच हल्दी
-2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
-2 बड़े चम्मच कटा हरा धनिया
-नमक स्वाद के मुताबिक
-थोड़ा सा तेल सेंकने के लिए

काले चने का चीला बनाने की आसान विधि

1. चना भिगोना
सबसे पहले काले चने को अच्छी तरह धो लें और 5–6 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. इससे चना नरम हो जाता है और पीसने में आसानी रहती है.

2. घोल तैयार करना
भीगे चने का पानी निकाल दें. अब चने को जीरा, काली मिर्च और नमक के साथ मिक्सर में पीस लें. जरूरत लगे तो थोड़ा पानी डालें. घोल न ज्यादा पतला हो, न बहुत गाढ़ा -डोसा बैटर जैसा कंसिस्टेंसी ठीक रहती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. सब्जियां मिलाना
इस घोल को एक बाउल में निकालें. इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हल्दी और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.

4. चीला सेकना
तवा गरम करें और हल्का सा तेल लगा दें. एक करछी घोल डालकर गोल फैलाएं. गैस मीडियम रखें. जब नीचे की सतह सुनहरी होने लगे तो पलट दें और दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेक लें.

5. परोसना
गरम-गरम काला चना चीला तैयार है. इसे हरी चटनी, दही या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें.

क्यों फायदेमंद है काले चने का चीला
प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह मसल्स और ग्रोथ के लिए अच्छा है. फाइबर ज्यादा होने से डाइजेशन बेहतर रहता है. पेट देर तक भरा रखता है, इसलिए बार-बार भूख नहीं लगती. बच्चों और बड़ों दोनों के लिए हेल्दी नाश्ता है. वेट मैनेजमेंट में भी मदद करता है.

स्वाद बढ़ाने के आसान टिप्स
बैटर में थोड़ा सा अदरक या लहसुन पेस्ट डाल सकते हैं. अगर बच्चों के लिए बना रहे हैं तो बारीक कद्दूकस गाजर मिला दें. थोड़ा चाट मसाला ऊपर से छिड़कने पर स्वाद और बढ़ जाता है. कुरकुरा बनाने के लिए हल्का सा सूजी मिलाना भी अच्छा ट्रिक है.

सुबह के लिए परफेक्ट क्यों
यह रेसिपी खास तौर पर सुबह के लिए बढ़िया है क्योंकि इसे पहले से भिगोकर रखा जा सकता है. सुबह बस पीसकर घोल बनाएं और 10–15 मिनट में चीले तैयार. यानी कम मेहनत में हेल्दी नाश्ता तैयार. टिफिन के लिए भी यह शानदार ऑप्शन है क्योंकि ठंडा होने पर भी स्वाद अच्छा रहता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP