Gautam Gambhir Abhishek Sharma: मैदान पर नहीं, चेन्नई लैंड करते ही टीम बस में अभिषेक को ज्ञान देने लगे गंभीर, क्या सुधरेगा फॉर्म?

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

चेन्नई पहुंचते ही बस में अभिषेक को ज्ञान देने लगे गंभीर, क्या सुधरेगा फॉर्म?

Last Updated:

Gautam Gambhir intense chat with abhishek sharma: टीम इंडिया के चेन्नई लैंड करने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा को ज्ञान देते नजर आए. चेन्नई एयरपोर्ट से निकलकर खिलाड़ियों के टीम बस में सवार होते वक्त का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारतीय हेड कोच अभिषेक शर्मा से गहन बातचीत करते दिख रहे हैं. बता दें कि अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में अब तक फॉर्म में नहीं दिखे हैं. लगातार तीन डक के बाद उनके बल्ले से साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 15 रन ही निकले.

चेन्नई पहुंचते ही बस में अभिषेक को ज्ञान देने लगे गंभीर, क्या सुधरेगा फॉर्म?Zoom

गौतम गंभीर और अभिषेक शर्मा.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा सुपर-8 मैच खेलने के लिए भारतीय टीम सोमवार को चेन्नई पहुंची. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 26 फरवरी को खेला जाना है. चेन्नई लैंड करने के बाद भारतीय खिलाड़ी टीम बस से होटल की ओर रवाना हुए. एयरपोर्ट से बाहर आते वक्त जब खिलाड़ी टीम बस में एंटर कर रहे थे तब सबका ध्यान गौतम गंभीर और अभिषेक शर्मा पर गया. दोनों के बीच गहन बातचीत होती नजर आई. उनका यह वीडियो वायरल भी हो रहा है.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक-एक करके खिलाड़ी टीम बस में एंटर कर रहे हैं. वहीं, ड्राइवर के ठीक पीछे वाली सीट पर हेड कोच गंभीर और ओपनर अभिषेक शर्मा बैठे हुए हैं. दोनों के बीच हो रही बातचीत को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी विषय पर गहन चर्चा हो रही है. संभव है कि गंभीर टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा के लगातार खराब फॉर्म को लेकर उनसे कुछ बातचीत कर रहे होंगे.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP