लखपति बना देगा ये आम! ₹1 लाख किलो है भाव, छत पर उगाएं ‘लाल सोना’ – News18 हिंदी

Share to your loved once


X

title=

लखपति बना देगा ये आम! ₹1 लाख किलो है भाव, छत पर उगाएं ‘लाल सोना’

 

arw img

Miyazaki Mango Farming Tips: मिथिलांचल की धरती, जो अपने मखानों और रसीले आमों के लिए विश्वविख्यात है. अब एक बेशकीमती जापानी मेहमान की मेजबानी के लिए तैयार है. दुनिया के सबसे महंगे आमों में शुमार मियांजाकी (Miyazaki) की चर्चा इन दिनों दरभंगा के बागवानों के बीच जोरों पर है. विशेषज्ञ मोहम्मद इकराम अंसारी के अनुसार जापानी नस्ल का यह आम अंतरराष्ट्रीय बाजार में ₹2 लाख से ₹28 लाख प्रति किलो तक बिक चुका है. जबकि भारत में इसकी कीमत पिछले साल ₹1 लाख प्रति किलो रही. खास बात यह है कि कभी ₹10,000 में मिलने वाला इसका पौधा अब बाजार में मांग बढ़ने के कारण ₹1,000 से ₹2,500 के बीच आसानी से उपलब्ध है. गार्डनिंग के शौकीनों के लिए अच्छी खबर यह है कि मियांजाकी को बड़े गमलों या घर के बगीचे में साल के किसी भी महीने लगाया जा सकता है. यह पौधा रोपण के महज 1 से 2 साल के भीतर फल देना शुरू कर देता है. स्वाद के साथ-साथ यह औषधीय गुणों से भी भरपूर है, जो कई बीमारियों में रामबाण माना जाता है. किसानों के लिए यह लाल सोना भविष्य में बंपर मुनाफे की गारंटी बन सकता है. बशर्ते इसकी खेती विशेषज्ञ की देखरेख में की जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP