800 रुपए किलो का ये खास लड्डू, बुजुर्गों से लेकर युवा तक की पहली पसंद, जानिए इसकी आसान रेसिपी – Uttar Pradesh News

Share to your loved once


Last Updated:

काजू कतली और दूसरी महंगी मिठाइयों के बीच अब बहराइच का खास आंवला लड्डू अपनी अलग पहचान बना रहा है. खास प्रक्रिया से उबालकर और ड्राई फ्रूट मिलाकर तैयार किया जाने वाला यह लड्डू स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखता है. लगभग 800 रुपये प्रति किलो की कीमत वाला यह देसी और केमिकल-फ्री लड्डू इन दिनों लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

बहराइच. बहराइच में इन दिनों एक खास मिठाई लोगों की जुबान पर चढ़ी हुई है. काजू कतली तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन यहां का खास आंवले का लड्डू स्वाद और सेहत दोनों में अलग पहचान बना रहा है. खास विधि से उबालकर और ड्राई फ्रूट मिलाकर लंबी प्रक्रिया के बाद इसे तैयार किया जाता है. इसकी कीमत लगभग 800 रुपए प्रति किलो है और इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.

घर पर ऐसे बनाएं आंवले का लड्डू
आंवले का लड्डू घर पर बनाना काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले बाजार से एक समान आकार के अच्छे आंवले लें. फिर आंवलों को अच्छी तरह धोकर कद्दूकस कर लें. कद्दूकस किए हुए आंवले को कढ़ाई में अच्छी तरह उबालें. उबल जाने के बाद इसमें ड्राई फ्रूट मिलाकर अच्छे से पकाएं. मिश्रण तैयार होने पर हाथों से गोल आकार देकर लड्डू बना लें. इसे चीनी, गुड़ या मिश्री में से किसी के साथ मिलाकर तैयार किया जा सकता है. पूरी तरह ठंडा होने के बाद लड्डू तैयार हो जाता है.

बिना दांत वाले बुजुर्ग भी कर सकते हैं सेवन
यह लड्डू बुजुर्गों के लिए भी बेहद फायदेमंद और आसान है. जिन लोगों को दांतों की समस्या है, उनके लिए ड्राई फ्रूट को पीसकर मिलाया जाता है, जिससे लड्डू मुलायम बनता है. ऐसे में बुजुर्ग भी इसे आसानी से खा सकते हैं.

3 महीने तक सुरक्षित, बिना केमिकल के तैयार
यह लड्डू खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ऊपर से पिसा हुआ नारियल लगाकर सजाया जाता है. इसमें किसी तरह का केमिकल नहीं मिलाया जाता, इसलिए इसे करीब 3 महीने तक ही सुरक्षित रखा जा सकता है.

यहां से करें खरीदारी
अगर आप इस खास लड्डू का स्वाद लेना चाहते हैं, तो बहराइच शहर में दूरसंचार कार्यालय के सामने पहुंच सकते हैं. यहां रवि नाम के व्यक्ति इसे बेचते हैं. खास बात यह है कि यह लड्डू स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं तैयार करती हैं. इसके बाद रवि इसे बाजार में बेचते हैं, जिससे उन्हें भी मुनाफा होता है और महिलाओं के उत्पाद की अच्छी बिक्री हो जाती है.

About the Author

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP