ड्रग माफियाओं पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, मुंद्रा पोर्ट पर पकड़ा गया ₹90000000 का ‘मौत का सामान’, लंदन भेजने की थी तैयारी
Last Updated:
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने यूनाइटेड किंगडम में साइकोट्रोपिक सब्सटेंस की स्मगलिंग करने वाले एक इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी पर पुलिस ने कस्टम्स के साथ मिलकर गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर एक कंटेनर को पकड़ा. ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम समेत 1.8 मिलियन से ज्यादा टैबलेट्स बरामद की गईं, जिनका वज़न 528kg था. इनकी कीमत ₹9 करोड़ थी. घर के सामान के नीचे छिपाकर यह शिपमेंट लंदन भेजा जाना था. 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है.

दिल्ली पुलिस ने अवैध ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ किया है. (एआई इमेज)
नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने नशे के अंतरराष्ट्रीय काले कारोबार पर सर्जिकल स्ट्राइक किया है. एक बेहद सिक्रेट और सटीक ऑपरेशन के जरिए क्राइम ब्रांच की टीम ने एक ऐसे इंटरनेशनल सिंडिकेट की कमर तोड़ दी है, जो भारत से ब्रिटेन (UK) तक नशीली दवाओं की तस्करी कर रहा था. इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 18 लाख 47 हजार 400 प्रतिबंधित साइकोट्रॉपिक गोलियां बरामद की हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 8 से 9 करोड़ रुपये हैं.
दिल्ली पुलिस ने इ ऑपरेशन की शुरुआत दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में एक छापेमारी से की. क्राइम ब्रांच को शुरुआती इनपुट मिलने के बाद जांच की कड़ियां जुड़ती गईं. पुलिस ने जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ाई, लोकल सप्लायर से लेकर लॉजिस्टिक्स, कूरियर और एक्सपोर्टर तक का पूरा जाल बेनकाब होता चला गया. जांच में खुलासा हुआ कि यह सिंडिकेट घरेलू सामान की आड़ में नशीली दवाओं को कंटेनरों में छिपाकर यूनाइटेड किंगडम भेजने की फिराक में था.
मुंद्रा पोर्ट पर बड़ी रिकवरी
जब क्राइम ब्रांच को पुख्ता जानकारी मिली कि ड्रग्स की खेप गुजरात के मुंद्रा पोर्ट तक पहुंच चुकी है, तो पुलिस ने तुरंत कस्टम्स विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया. मुंद्रा पोर्ट पर एक संदिग्ध कंटेनर को रुकवाकर जब उसकी तलाशी ली गई, तो अधिकारियों के होश उड़ गए. घरेलू सामानों के पीछे छिपाकर रखी गई 528 किलो से ज्यादा वजन की प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुईं.
बरामद दवाओं का जखीरा
इस कार्रवाई में ट्रामाडोल (Tramadol), अल्प्राजोलाम (Alprazolam), नाइट्राजेपाम (Nitrazepam) और जोल्पिडेम (Zolpidem) जैसी प्रतिबंधित और नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं की लाखों गोलियां मिली हैं.
सिंडिकेट के 5 मोहरे गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये आरोपी सिंडिकेट के अलग-अलग स्तरों पर काम कर रहे थे. कोई माल की पैकिंग देख रहा था, तो कोई कस्टम्स क्लीयरेंस और लॉजिस्टिक्स का जिम्मा संभाल रहा था. इस मामले में एक अन्य मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसे घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) बनाने की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
युवाओं को बचाने की मुहिम
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह केवल ड्रग्स की बरामदगी नहीं है, बल्कि उस सिंडिकेट पर सीधा प्रहार है. ये देश की युवा पीढ़ी को नशे के अंधेरे में धकेल कर अपनी तिजोरियां भर रहे हैं. पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस धंधे में शामिल अन्य ‘बड़े नामों’ का खुलासा किया जा सके.
About the Author
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें