‘द केरल स्टोरी 2’ पर फिर हुआ बवाल, अनुराग कश्यप और कामाख्या नारायण सिंह के बीच छिड़ी जुबानी जंग, दिया करारा जवाब

Share to your loved once


Last Updated:


‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर आए दिन कोई न कोई विवाद सामने आ रहा है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इसके कुछ सीन पर लोग सवाल उठाने लगे हैं. अब मामला दो फिल्मकारों के बीच खुली आ गया है. अनुराग कश्यप के बयान अब निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने करारा जवाब दिया है. इसके बाद से ही दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जमकर जुबानी जंग हो रही है.

ख़बरें फटाफट

'द केरल स्टोरी 2' पर फिर हुआ बवाल, कामाख्या नारायण सिंह ने दिया करारा जवाबZoom

दोनों ने किया एक दूसरे पर कमेंट (फोटो:ANI)

अनुराग कश्यप इडंस्ट्री में अपनी फिल्मों के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. उन्हें जो कहना होता है,वह बेबाकी से बोल देते हैं. अब एक अवॉर्ड इवेंट के दौरान अनुराग कश्यप से फिल्म द केरल स्टोरी 2 को लेकर सवाल किया तो उन्होंने खुलकर अपने दिल की बात रखी. अब इसी पर कामाख्या नारायण सिंह ने जवाब देते हुए अनुराग पर तंज कसा है.

वायरल हुआ था अनुराग का बयान

अनुराग से जब ये सवाल किया तो उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से कहा कि बीफ वाले सीन पर लोग अपनी राय जाहिर कर रहे हैं. बीफ तो छोड़ दो कोई किसी को जबरदस्ती खिचड़ी तक यहां नहीं खिला सकता. उनके इस बयान के बाद कामाख्य सिंह ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर जवाब दिया और कहा कि अनुराग कश्यप अब मानसिक रूप से दुर्बल हो गए है.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP