विंध्य की पारंपरिक ‘गोलहथी’ एक बार चखेंगे तो दीवाने हो जाएंगे, हेल्दी के साथ टेस्टी भी, नोट करें आसान रेसिपी

Share to your loved once


X

title=

विंध्य की पारंपरिक ‘गोलहथी’ एक बार चखेंगे तो दीवाने हो जाएंगे, नोट करें रेसिपी

 

arw img

Breakfast Recipe: विंध्य क्षेत्र के व्यंजन स्वाद के मामले में पूरे भारतवर्ष में जाने जाते हैं. रीवा सहित पूरे विंध्य क्षेत्र में कुछ व्यंजन ऐसे हैं जो इतने स्वादिष्ट होते हैं कि उन्हें रोज खाकर भी आप नहीं ऊबेंगे. आज भी यहां के गांवों में सुबह की शुरुआत चाय से पहले गोलहथी से होती है. यह सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि सादगी, परंपरा और अपनेपन के स्वाद का अनमोल उपहार है. क्योंकि, ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत ही कम समय में आसानी से बनते हैं. नए चावल से बनने वाली गोलहथी, जो रीवा के ग्रामीण आंचल का शुद्ध देसी नाश्ता है. गोलहथी, नए चावल से बनती है. इसमें दाल, हल्दी की जरूरत नहीं. सिर्फ नमक डालकर तैयार की जाने वाली गोलहथी शुद्ध देसी नाश्ता है. पहले तो मिट्टी के चूल्हे पर पतीले में बनाई जाती थी, लेकिन समय बदला और अब ये गोलहथी कूकर में बनाई जाती है. हरे धनिए और लाल मिर्च पाउडर से गार्निश करें. गोलहथी को फ्राई छाछ, मसाला दही, आम के अचार के साथ परोस सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP