Rashmika Mandanna wedding Udaipur | Vijay Deverakonda marriage news | Eklingji hills wedding

Share to your loved once


Last Updated:

Vijay Rashmika Royal Wedding: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि 26 फरवरी को उदयपुर की एकलिंगजी मार्च में दोनों शाही अंदाज में विवाह बंधन में बंधेंगे. डेस्टिनेशन वेडिंग की तैयारियां जोरों पर हैं और फैंस इस खास मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. राजस्थान एक बार फिर सेलिब्रिटी वेडिंग का गवाह बनने जा रहा है.

Udaipur Royal Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक दोनों सितारे शादी समारोह के लिए उदयपुर पहुंच चुके है.उदयपुर एयरपोर्ट पर उनका पारंपरिक अंदाज में जोरदार स्वागत किया गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.बताया जा रहा है कि 26 फरवरी को दोनों विवाह बंधन में बंध सकते हैं.हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस की भीड़ और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ने इन खबरों को और बल दे दिया है. फैंस ‘विरोश’ के नाम से इस शादी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार शादी के लिए एक्लिंगजी की पहाड़ियों में स्थित Hotel Mementos by ITC Hotels को चुना गया है. होटल परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है और मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. सुरक्षा के लिहाज से होटल के आसपास इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं.जानकारी के अनुसार मुख्य विवाह समारोह से पहले हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसी रस्में आयोजित की जाएंगी.

इसी बीच रश्मिका और विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश साझा किया, जिसने चर्चाओं को और मजबूती दे दी
“हमारे प्यारे चाहने वालों,
हमने कोई योजना बनाई उससे पहले,
हमने अपने लिए कुछ भी तय किया उससे पहले—
आप पहले से ही हमारे साथ थे.

आपने हमें बहुत स्नेह के साथ एक नाम दिया.
आपने हमें ‘विरोश’ कहा.

आज हम पूरे दिल से अपने इस मिलन को
आपके सम्मान में नाम देना चाहते हैं.
हम इसे ‘विरोश का विवाह’ कहना चाहेंगे.

इतना प्यार देने के लिए आपका धन्यवाद.
आप हमेशा हमारे एक हिस्से रहेंगे.
ढेर सारा प्यार और गले लगाना.

“विरोश” नाम देने के लिए धन्यवाद
इंस्टाग्राम पर साझा किए गए भावुक संदेश में दोनों ने अपने फैंस को “विरोश” नाम देने के लिए धन्यवाद भी दिया था, जिसके बाद से यह नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. उदयपुर पहले भी कई हाई-प्रोफाइल डेस्टिनेशन वेडिंग का गवाह बन चुका है.  झीलों की नगरी में इन दिनों ‘विरोश’ की गूंज साफ सुनाई दे रही है और शादी की रस्मों को लेकर उत्साह चरम पर है.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP