UP Board Exam 2026 Timings Guidelines Subjects Today upmsp.edu.in | यूपी बोर्ड की सबसे कठिन परीक्षा आज, नकल रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर रहेगा पहरा

Share to your loved once


Last Updated:

UP Board Exam 2026: आज यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का सबसे चैलेंजिंग दिन है. आज यूपी बोर्ड 10वीं अंग्रेजी और 12वीं गणित और बायोलॉजी की परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं. 52 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स 8,033 केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं. नकल रोकने के लिए यूपी बोर्ड हाई अलर्ट पर है और हर केंद्र पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

यूपी बोर्ड की सबसे कठिन परीक्षा आज, नकल रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर रहेगा पहराZoom

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड के सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी रहेगी

नई दिल्ली (UP Board Exam 2026). आज 23 फरवरी 2026 उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के लिए सबसे बड़ा और अहम दिन है. आज यूपी बोर्ड हाईस्कूल के स्टूडेंट्स अंग्रेजी विषय की परीक्षा देंगे, जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) वाले बायोलॉजी और गणित जैसे भारी-भरकम विषयों की. यह दिन स्टूडेंट्स के साथ-साथ प्रशासन के लिए भी किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है. ये तीनों ही विषय काफी महत्वपूर्ण और मुश्किल माने जाते हैं. ऐसे में यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल की आशंका जताई जा रही है.

इस साल 50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. उत्तर प्रदेश में हजारों केंद्रों पर परीक्षाएं दो पालियों (शिफ्ट) में कराई जा रही हैं. पहली पाली सुबह 8:30 बजे से शुरू हो चुकी है, वहीं दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी. यूपी बोर्ड ने आज का दिन ‘हाई अलर्ट’ पर रखा है क्योंकि इन विषयों में नकल की आशंका सबसे ज्यादा रहती है. प्रशासन की पूरी कोशिश है कि आज की परीक्षा शांति और बिना किसी शिकायत के साथ खत्म हो जाए.

सबसे चैलेंजिंग विषयों की परीक्षा आज

23 फरवरी 2026 (सोमवार) का दिन यूपी बोर्ड के लिए इस सत्र का सबसे व्यस्त दिन बन गया है. एक तरफ 10वीं के लाखों स्टूडेंट्स अंग्रेजी का पेपर दे रहे हैं, वहीं 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बायोलॉजी और गणित की परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जा रही हैं. शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ये विषय करियर के लिहाज से बहुत जरूरी हैं. इसलिए आज की उपस्थिति और प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 से जुड़े आंकड़े

इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स की संख्या काफी ज्यादा है. कुल 52,30,297 स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.

  • हाईस्कूल: 27,50,945 परीक्षार्थी (जिनमें करीब 14.38 लाख लड़के और 13.12 लाख लड़कियां हैं).
  • इंटरमीडिएट: 24,79,352 परीक्षार्थी (जिनमें करीब 13.03 लाख लड़के और 11.76 लाख लड़कियां हैं).
  • उत्तर प्रदेश में कुल 8,033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के सख्त इंतजाम हैं.

यूपी बोर्ड परीक्षा कितने बजे होगी?

यूपी बोर्ड ने स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए परीक्षा को 2 हिस्सों में बांटा है:

  • सुबह की शिफ्ट: यह 8:30 बजे से 11:15 बजे तक चलेगी. इसमें मुख्य रूप से हाईस्कूल के पेपर हो रहे हैं.
  • दोपहर की शिफ्ट: यह दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी. इसमें इंटरमीडिएट के गणित और जीव विज्ञान के छात्र शामिल होंगे.

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे पेपर शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले अपने केंद्र पर पहुंच जाएं.

यूपी बोर्ड ‘हाई अलर्ट’ पर क्यों है?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गणित, अंग्रेजी और जीव विज्ञान को ‘बेहद संवेदनशील’ विषयों की लिस्ट में रखा है. पिछले सालों के अनुभव बताते हैं कि इन्हीं विषयों में नकल करने या करवाने की कोशिशें सबसे ज्यादा होती हैं. इसी को देखते हुए लखनऊ मुख्यालय से लेकर जिलों के प्रशासन तक, हर कोई पूरी तरह मुस्तैद है. नकल माफियाओं पर लगाम कसने के लिए इस बार स्पेशल फ्लाइंग स्क्वॉड (सचल दल) की संख्या भी बढ़ा दी गई है.

नकल रोकने की पुख्ता तैयारी

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों 2026 पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से पल-पल की निगरानी की जा रही है. जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं जो सीधे यूपी बोर्ड मुख्यालय से जुड़े हैं. बोर्ड का साफ कहना है कि अगर कहीं भी गड़बड़ी पाई गई तो केंद्र व्यवस्थापक से लेकर दोषियों तक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उत्तर प्रदेश प्रशासन का पूरा जोर ‘नकल विहीन परीक्षा’ कराने पर है, जिससे मेहनत करने वाले परीक्षार्थियों को उनका सही हक मिल सके.

About the Author

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP