Panchgrahi Yog 2026 23 february to 2 march negative effects 3 zodaic sign people be careful avoid these mistakes | 23 फरवरी से कुंभ में कैसे बन रहा पंचग्रही योग? इन 3 राशिवालों को रहना होगा सावधान! न करें ये गलतियां

Share to your loved once


Last Updated:

Panchgrahi Yog 2026: आज 23 फरवरी को 11 बजकर 57 एएम पर मंगल ग्रह कुंभ राशि में आएगा. इससे पहले से 4 ग्रह कुंभ में मौजूद हैं. मंगल के आने से 5 ग्रह कुंभ राशि में होंगे और इससे पंचग्रही योग बनेगा. पंचग्रही योग का नकारात्मक प्रभाव 3 राशिवालों पर होगा, ऐसे में उनको कुछ गलतियों को करने से बचना है.

ख़बरें फटाफट

आज कुंभ में कैसे बन रहा पंचग्रही योग?3 राशिवाले रहें सावधान! न करें ये गलतियांZoom

कुंभ राशि में कैसे बन रहा पंचग्रही योग?

Panchgrahi Yog 2026: आज 23 फरवरी सोमवार का दिन ज्योतिष के लिए महत्वपूर्ण है. आपका जानकर हैरानी हो सकती है कि शनि देव की राशि कुंभ में 5 ग्रहों के एक साथ आ जाने से पंचग्रही योग बन रहा है. जब किसी भी राशि में एक साथ 5 ग्रह आते हैं तो उसे ही पंचग्रही योग कहा जाता है. पंचग्रही योग का आपके और हमारे जीवन पर शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के प्रभाव होते हैं. 23 फरवरी को कुंभ राशि में पंचग्रही योग कैसे बन रहा है? इस योग से किन राशि के लोगों को सावधान रहना है और कौन सी गलतियां नहीं करनी हैं?

कैसे बन रहा पंचग्रही योग?

ज्योतिष गणना के अनुसार, कुंभ राशि में पांच ग्रहों मंगल, बुध, शुक्र, सूर्य और राहु की मौजूदगी से आज से पंचग्रही योग बन रहा है.

  • कुंभ राशि में 23 फरवरी को 11 बजकर 57 एएम पर मंगल का प्रवेश है. जो 2 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. उसके बाद मीन में गोचर करेगा.
  • मंगल से पहले कुंभ में बुध, शुक्र, सूर्य और राहु मौजूद हैं. सबसे पहले बात करें बुध की. 3 फरवरी को बुध का गोचर कुंभ में रात 9 बजकर 54 मिनट पर हुआ है और यह 11 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 20 मिनट तक रहेगा.
  • शुक्र का गोचर कुंभ राशि में 6 फरवरी को 01:15 ए एम पर हुआ था और यह 2 मार्च को 01:01 ए एम तक कुंभ में ही रहेगा.
  • ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर कुंभ राशि में 13 फरवरी को प्रात: 4 बजकर 14 मिनट पर हुआ था और यह 15 मार्च को 01:08 ए एम तक कुंभ में रहेंगे.
  • वहीं पाप ग्रह राहु कुंभ में 18 मई 2025 को प्रवेश किया था और यह अभी भी कुंभ में है. यह 5 दिसंबर 2026 तक कुंभ में रहेगा और उसके बाद मकर में गोचर करेगा.

कब तक रहेगा पंचग्रही योग?

आज मंगल के कुंभ में आने से पंचग्रही योग बन रहा है. कुंभ से जैसे ही कोई ग्रह गोचर करके बाहर जाएगा तो उस समय पंचग्रही योग भंग हो जाएगा. कुंभ में से सबसे पहले शुक्र ग्रह 2 मार्च को 01:01 ए एम पर निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा. इस वजह से कुंभ में बना पंचग्रही योग 2 मार्च को 01:01 ए एम तक ही बना रहेगा. इस पंचग्रही योग के शुभ और अशुभ प्रभाव 2 मार्च तक राशियों पर होंगे.

पंचग्रही योग से सावधान रहें ये 3 राशिवाले, न करें ये गलतियां

वृषभ: कुंभ राशि में पंचग्रही योग बनने से वृषभ राशि के लोगों को करियर में तनाव का सामना करना पड़ सकता है. वहीं आपके काम को लेकर विवाद या अनबन की स्थिति बन सकती है. पारिवारिक जीवन भी तनावपूर्ण हो सकते हैं. इस समय में कोई बड़ा आर्थिक फैसला न करें, वरना धन हानि हो सकता है. अपनी सेहत का ध्यान रखें.

क्या न करें?

  1. वृषभ राशि के लोग गुस्सा न करें और किसी को अपशब्द न कहें.
  2. हमेशा अपनी ही बातों को प्राथमिकता देने से समस्याएं पैदा हो सकती हैं, खासकर परिवार और कार्यस्थल पर. यह विवाद का कारण हो सकता है.
  3. काम का दबाव बढ़ता है तो इसमें सेहत से खिलवाड़ न करें. समय पर खानपान, व्यायाम आदि न करने से सेहत से जुड़ी समस्याएं पैदा होंगी.
  4. दूसरों के बहकावे में आकर कहीं पर निवेश या दूसरों को रुपए उधार न दें.

कन्या: पंचग्रही योग की वजह से कन्या राशिवालों को नौकरी में दिक्कतें आ सकती हैं. 23 फरवरी से 2 मार्च के बीच नई नौकरी के प्रस्तावों को स्वीकार न करें. उसे कुछ समय के लिए टाल दें. नौकरी और बिजनेस करने वाले लोग सावधान रहें क्योंकि आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसकी वजह से आपको हानि हो सकती है. आपको भी सलाह है कि आप अभी कोई धन निवेश न करें. अपनी सेहत का ध्यान रखें. पाचन और हृदय की समस्या परेशान कर सकती है.

क्या न करें?

  1. कन्या राशि वाले लोगों को जो भी जिम्मेदारी मिले, उसमें लापरवाही न करें, वरना नौकरी खतरे में पड़ सकती है.
  2. कोई भी नई जॉब के बारे में अच्छे से सोचे-समझे बगैर उसे ज्वाइन करना आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकता है.
  3. हार्ट से संंबंधित कोई भी परेशानी हो तो उसे अनदेखा न करें, तत्काल डॉक्टर की मदद लें.
  4. कार्यस्थल या बिजनेस में बेपरवाह न हों. तेजी से बदलते घटनाक्रम पर नजर रखें.

मीन: पंचग्रही योग मीन राशिवालों को सावधान करने वाला है. इस समय में आपकी पद और प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है. कोई ऐसा काम न करें, जिससे आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंचे. इस समय में आप भी किसी को रुपए उधार न दें, वरना वे रुपए वापस मिलना मुश्किल हो सकता है. इस बीच आप बैंक लोन या किसी से उधार लेने का विचार त्याग दें. बिजनेस करने वाले लोग कोई जोखिपूर्ण काम न करें तो अच्छा होगा. खानपान के मामले में सावधान रहें.

क्या न करें?

  1. इस समय में आपको बासी भोजन से दूर रहना. बासी भोजन आपका पेट खराब कर सकता है. फूड पॉइजनिंग से परेशान हो सकते हैं.
  2. किसे क्या बोलना है? इस बात का ध्यान रखें. ज्यादा बोलना आपके मान सम्मान के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है. किसी को आपकी बात बुरी लग सकती है, जिससे वह आपका अनादर कर सकता है.

About the Author

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP