₹10 में 4 गुपचुप, ₹25 में भरपूर चाट, कोडरमा में स्वाद और स्वच्छता का भरोसा

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

₹10 में 4 गुपचुप, ₹25 में भरपूर चाट, कोडरमा में स्वाद और स्वच्छता का भरोसा

Last Updated:

झुमरीतिलैया शहर में स्मार्ट बाजार के सामने लगने वाला शिवगुरु चाट भंडार आज चाट प्रेमियों की पहली पसंद बन चुका है. दोपहर 2 बजे से रात तक यहां ग्राहकों की कतार लगी रहती है, खासकर 6 पापड़ी वाली दही पापड़ी चाट और चटपटी पानी वाली गुपचुप के लिए. बीते 10 वर्षों से विनोद पंडित स्वाद और स्वच्छता के साथ यहां चाट परोस रहे हैं, जहां ₹25 की चाट और ₹10 में 4 गुपचुप का स्वाद लोगों को बार-बार लौटने पर मजबूर कर देता है. रिपोर्ट- ओम प्रकाश निरंजन

झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया शहर में स्मार्ट बाजार के सामने लगने वाला शिवगुरु चाट भंडार आज चाट प्रेमियों का भरोसेमंद और पसंदीदा ठिकाना बन चुका है. यहां की दही पापड़ी चाट और चटपटी पानी वाली गुपचुप का स्वाद लोगों को इस कदर पसंद है कि स्टॉल लगने से पहले ही ग्राहक इंतजार करते नजर आते हैं.

रोजाना दोपहर करीब 2 बजे से यह चाट स्टॉल लगना शुरू होता है और रात 8 से 9 बजे तक ग्राहकों की भीड़ बनी रहती है. जैसे ही स्टॉल पूरी तरह सेट होता है, वैसे ही ग्राहकों की कतार लग जाती है. स्थिति यह रहती है कि दोपहर से लेकर देर शाम तक लोगों को अपने ऑर्डर के लिए 4 से 5 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है. हालांकि, जैसे ही हाथ में चटपटी दही पापड़ी चाट या स्वादिष्ट गुपचुप आता है, तो इंतजार की सारी थकान खत्म हो जाती है और हर पल वसूल महसूस होता है.

शिवगुरु चाट भंडार के संचालक विनोद पंडित बताते हैं कि उन्होंने चाट बनाने का हुनर जमशेदपुर के एक बड़े रेस्टोरेंट में काम करते हुए सीखा. वहां चाट कारीगर के रूप में काम करने के बाद उन्होंने कोडरमा में अपना खुद का चाट स्टॉल शुरू किया. बीते करीब 10 वर्षों से वे लगातार यहां लोगों को स्वादिष्ट चाट परोस रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

विनोद पंडित का कहना है कि वे स्वाद और गुणवत्ता के साथ कभी समझौता नहीं करते. सभी सामग्री ताजी और साफ-सुथरी रखी जाती है, ताकि ग्राहकों को बेहतर स्वाद के साथ-साथ स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखा जा सके. यहां मात्र 25 रुपए में एक प्लेट पापड़ी चाट और 10 रुपए में 4 पीस चटपटी पानी वाली गुपचुप उपलब्ध कराई जाती है, जो स्वाद के साथ जेब पर भी भारी नहीं पड़ती.

शिवगुरु चाट भंडार की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6 पापड़ी वाली दही पापड़ी चाट है, जो इसे बाकी स्टॉलों से अलग पहचान दिलाती है. एक प्लेट में 6 कुरकुरी पापड़ी दी जाती हैं. हर पापड़ी के अंदर आलू का चोखा और मटर-छोले से तैयार किया गया मसालेदार मिश्रण भरा जाता है.

इसके बाद ऊपर से जीरा पाउडर, लाल मिर्च और धनिया पाउडर का संतुलित मिश्रण डाला जाता है. फिर खजूर के गुड़ से बनी मीठी चटनी, ताजी दही, बारीक कटा प्याज, हरा धनिया और हरी मिर्च डाली जाती है. अंत में नमकीन सेवई से सजाकर चाट को ग्राहकों के सामने परोसा जाता है. हर पापड़ी में खट्टा, मीठा और चटपटा स्वाद एक साथ महसूस होता है, जो लोगों को बार-बार यहां आने पर मजबूर कर देता है.

दही पापड़ी चाट के अलावा यहां की चटपटी पानी वाली गुपचुप भी लोगों को खूब पसंद आती है. कई बार तो शाम ढलते-ढलते गुपचुप का सारा मसाला खत्म हो जाता है. ऐसे में जो ग्राहक देर से पहुंचते हैं, उन्हें केवल चाट खाकर ही संतोष करना पड़ता है. यही वजह है कि शिवगुरु चाट भंडार आज झुमरीतिलैया में चाट प्रेमियों की पहली पसंद बन चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP