3 things never post on social media: सोशल मीडिया पर 3 चीजें न करें पोस्ट, लगेगी बुरी नजर

Share to your loved once


Last Updated:

things you should never post on social media: आजकल सोशल मीडिया का जमाना है. लोग इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर आदि पर हर कुछ शेयर कर देते हैं, फिर चाहे वो घूमने-फिरने की तस्वीरें, वीडियोज हों, बच्चे की फोटो हो, घर के अंदर की दिनचर्या का लाइव वीडियो हो. लेकिन, क्या आपका ऐसा करना सही है? क्या आप जानते हैं कि कुछ खास पलों, करियर, सफलता या बच्चों के फोटो, वीडियो को लगातार शेयर करने से आपके घर में नेगेटिविटी आ सकती है. जानिए, यहां उस 3 चीज के बारे में जिसे कभी भी आपको सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करना चाहिए.

सोशल मीडिया पर गलती से भी न करें ये 3 चीजें पोस्ट, लग जाएगी बुरी नजर!Zoom

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी सफलता, सक्सेस स्टोरी कभी ना डालें.

आजकल सोशल मीडिया का जमाना है. जिसे देखो वो रील बना रहा है. अपना टैलेंट दिखा रहा है, टैलेंट दिखना कोई गलत बात नहीं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने घर के अंदर कब क्या करते हैं, उसे भी वीडियो बनाकर शेयर करते रहते हैं. सुबह सोकर उठने से लेकर, क्या खाना बना रहे हैं, कब सो रहे हैं, कब खा रहे हैं, कहां घूमने जा रहे हैं, शादी-ब्यार, पार्टी-फंक्शन, पल-पल की अपडेट देते हैं. लेकिन, कई बार ऐसा करना नुकसानदायक भी साबित होता है. एस्ट्रोलॉजी के अनुसार भी सोशल मीडिया पर आपको हर चीजों को शेयर करने से बचना चाहिए. ये आपके घर की खुशियां छीन सकती हैं. टैरोकार्ड रीडर साक्षी सिंघल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट टैरोविदसाक्षी में एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे लोगों को सोशल मीडिया पर कुछ चीजों को शेयर न करने की सलाह दे रही हैं. जानिए, कौन-कौन सी हैं वे चीजें.

सोशल मीडिया पर ये 3 चीजें कभी न करें पोस्ट

1. खाने की फोटो न करें शेयर-टैरोकार्ड रीडर साक्षी सिंघल कहती हैं कि सोशल मीडिया पर आज जिसे देखो अपने घर की चीजों को भी शेयर कर रहा है. ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है. इससे आपके घर के अंदर नेगेटिविटी आ सकती है. कई बार लोग कुछ अच्छा बनाकर खाते हैं तो उसी पल उसकी भी फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर देते हैं. यदि आप भी ऐसा करते हैं, बिल्कुल बंद कर दें ऐसा करना. दरअसल, जब आप खाना खाने से पहले ही उसकी फोटो पोस्ट करते हैं तो उसके साथ दूसरे लोगों की जो एनर्जी आती है, वो एनर्जी भी आप अपने अंदर लेते हैं. ऐसे में किसकी एनर्जी नेगेटिव है या पॉजिटिव है, ये आप नहीं जान सकते और ये एनर्जी हमेशा आपके ऑरा में बनी रहेगी.

2. हैप्पी फैमिली मूवेंट कम डालें- कई बार लोग अपने बच्चों की तस्वीरें, वीडियोज भी बहुत ज्यादा शेयर कर देते हैं. ऐसा भी बिल्कुल नहीं करना चाहिए. बच्चों का सेंसेटिव ऑरा होता है. ऐसे में जितनी वीडियोज, फोटो को आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करेंगे तो वे ईविल आई कैच कर सकते हैं. उन्हें नजर लग सकती है. वे बीमार जल्दी पड़ सकते हैं और उनके साथ हमेशा नेगेटिविटी चलेगी. अपनी भी शादी की तस्वीरें, वीडियोज, कोई भी फैमिली फंक्शन, खुशियों के माहौल को बहुत ज्यादा शेयर न करें.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP