मिथुन राशि के जातक लव लाइफ में आज काटेंगे चांदी, संतान की ओर से मिलेगी खुशखबरी, आज दोनों हाथों में लड्डू – Uttarakhand News

Share to your loved once


Last Updated:

मिथुन राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन शांति भरा रहेगा. किताबी ज्ञान के साथ बाहरी समझ में बढ़ोतरी होगी. विदेश में पढ़ाई करने वालों को सफलता मिलेगी. दांपत्य जीवन में संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है. प्रेम संबंध वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा. ग्रहों के अनुसार बुध और शुक्र ग्रह 9 वें भाव में रिश्तों में मधुरता, मजबूती, नयापन बनाए रखेंगे. ऑनलाइन वर्क करने वालों के लिए आज का दिन तनाव मुक्त रहेगा.

हरिद्वार. मिथुन राशि के लिए आज 22 फरवरी रविवार का दिन खुशियों भरा रहने वाला है. छुट्टी का दिन मौज मस्ती के साथ गुजरेगा. मित्र, सगे संबंधियों और ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने पर संबंधों में चल रहे तनाव कम होंगे. कार्य क्षेत्र में आर्थिक लाभ के योग और करियर में सफलता मिलेगी. छात्रों के लिए आज का दिन शांति भरा रहेगा. किताबी ज्ञान के साथ बाहरी समझ में बढ़ोतरी होगी और विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को विशेष सफलता मिलेगी. दांपत्य जीवन में संतान की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है. प्रेम संबंध वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा.

लव राशिफल : हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि मिथुन राशि के लिए आज का दिन दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मिठास और मधुरता बनी रहेगी. संतान पक्ष की तरफ से नौकरी मिलने या पढ़ाई संबंधित किसी सफलता की खुशखबरी मिलेगी. जीवनसाथी और बच्चों के साथ आज बाहर घूमने का प्लान बन सकता है. प्रेम संबंधों में भी आज का दिन अच्छा रहेगा. ग्रहों के अनुसार बुध और शुक्र ग्रह 9 वें भाव में रिश्तों में मधुरता, मजबूती, नयापन बनाए रखेंगे. आज प्रेमी से प्रेम विवाह की बात करने पर प्रेमी की तरफ से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आज का दिन अपने परिजनों से बात करने के लिए भी काफी अच्छा है.

करियर राशिफल : करियर में आज का दिन जातकों के अनुकूल रहने वाला है. मिथुन राशि के जो छात्र सिविल सर्विसेज या अन्य प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं आज वह शांति से अपनी पढ़ाई कर पाएंगे यानी आज छात्रों को कोई भी तनाव नहीं रहेगा. दोस्तों के साथ पढ़ाई करने या चर्चा करने पर कठिन टॉपिक भी आसानी से समझ आएगा. छात्रों को आज किताबी ज्ञान के अलावा कुछ नया सीखने को मिल सकता है. जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करने के लिए प्रयास कर रहे थे, आज उन्हें कुछ अच्छे संकेत मिलने के योग हैं. मिथुन राशि के ऐसे जातक जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं, आज दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक का समय अच्छा रहेगा. इन चार घंटे में ऑनलाइन आवेदन करने पर आपको अपनी योग्यता के अनुसार एक अच्छी नौकरी मिल सकती है.

तनाव मुक्त, छुट्टी का आनंद
कार्य क्षेत्र में आज का दिन आर्थिक लाभ लेकर आया है. ग्रहों की गणना के अनुसार आज चंद्रमा 11 वें भाव में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में 11वां भाव लाभ का होता है, इसलिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा. किसी डील में अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. जो जातक सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, उनकी आज किसी सामाजिक समारोह में जाने और ऐसे लोगों से मिलने का योग हैं जो आने वाले समय में तरक्की के द्वार खोल देंगे. आज जातकों की ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करेंगे. आज छुट्टी का दिन है तो ऑफिस नौकरी करने वाले छुट्टी का आनंद लेंगे. जो जातक ऑनलाइन वर्क करते हैं उनके लिए आज का दिन तनाव मुक्त रहेगा. आज उन्हें कोई ऐसा टास्क मिलेगा जो आपकी आय को बढ़ाने में काफी मददगार रहेगा. आज जातकों को अपने बड़े बुजुर्गों और परिवार जनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, जिससे आपके चेहरे पर मुस्कुराहट बनी रहेगी.

NOTE : सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP