Child Kidnaping Case in Kanpur / Child Kidnap / Kanpur crime news / UP News

Share to your loved once


Last Updated:

Child Kidnaping Case in Kanpur: एक अनजान महिला एक सोसाइटी में पहुंचती है. वहां हर तरफ निगाह घुमाती है. फिर कुछ बोरे में रख लेती है. मगर, बोरे से लगातार अजीब आवाज आने लग जाती है. इस पर लोगों का ध्यान महिला पर चला जाता है. जब लोग पूछते हैं कि बोरे में क्या है तो महिला को पसीना आ जाता है और भागने लग जाती है. उसके बाद जब बोरा खुलता है तो सब दंग रह जाते हैं.

महिला के पास था भारी बोरा, आई अजीब आवाज, लोगों ने पूछा- इसमें क्या, फिर जो हुआZoom

बच्चे को सुरक्षित बचाया.

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़ा ही अजब गजब मामला सामने आया. यहां एक महिला भारी बोरे के साथ दवे पांव जा रही थी. कोशिश कर रही थी कि किसी की नजर में न आए. मगर उसके हाव भाव देखकर लोगों को कुछ शक हुआ. वहीं, जैसे ही लोग पास पहुंचे तो कुछ अजीब आवाज आई. लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वो भागने लगी. जैसे-तैसे सबने उसको पकड़ लिया. फिर जब बोरा खुला तो सबके होश उड़ गए. बोरे के अंदर से छोटी मासूम बच्ची निकली. आइए जानते हैं पूरा मामला.

यह है मामला

आजकल बच्चा चोरी होने की घटना आए दिन सामने आती रहती हैं. ऐसी ही घटना कल कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत देखने को मिली. यहां एक महिला ने एक मासूम बच्ची को पकड़ लिया और बोरे में बंद कर लिया. उसके बाद वो बोरा ले जाने लगी. मगर बोरे के अंदर से लगातार बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी. इस पर आसपास के लोगों को कुछ शक हुआ.

बोरा खुलने पर सब दंग

उन्होंने महिला को रोका और बोरा में क्या है पूछा. मगर, महिला भागने लगी. इस पर लोगों का शक गहराया गया और महिला को पकड़ कर पीट दिया. जब बोरा खुला तो उसमें से एक मासूम बच्ची निकली. ये नजारा देखकर सबके होश उड़ गए. आनन-फानन में पुलिस को शिकायत दी गई. पुलिस ने महिला को पकड़कर थाने ले आई और पूछताछ कर रही है.

लोगों में डर 

इधर, इलाके में इस घटना से सनसनी फैल गई. लोग अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे. उन्हें डर है कि कहीं उनके बच्चे को चोरी कर लिया तो. बता दें, भारत में बच्चा चोरी या अपहरण एक गंभीर अपराध है, जिसके लिए भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कड़ी सजा का प्रावधान है. 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे का चोरी या अपहरण करने पर अपराधी को 7 साल तक की जेल और जुर्माने की सजा हो सकती है. मामले की गंभीरता के आधार पर सजा 10 साल तक भी बढ़ सकती है.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP