Tomato Spinach Chutney Recipe | Dhaniya Dahi Chutney | Healthy Green Chutney Recipe

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

5 मिनट में बनाएं हेल्दी टमाटर-पालक-हरा धनिया दही की चटनी, नोट करें रेसिपी

Last Updated:

Tomato Spinach Chutney Recipe: अगर आप खाने के साथ कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट जोड़ना चाहते हैं तो टमाटर, पालक, हरा धनिया और दही से बनी यह चटनी बेहतरीन विकल्प है. यह रेसिपी सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाती है और पोषण से भरपूर होती है. पालक और धनिया आयरन व विटामिन से भरपूर होते हैं, जबकि दही पाचन के लिए फायदेमंद है. टमाटर इसका स्वाद बढ़ाता है और हल्की खटास देता है. सभी सामग्री को मिक्सर में पीसकर नमक और मसाले मिलाएं, और तैयार है स्वादिष्ट चटनी. इसे पराठा, पकौड़े, डोसा या स्नैक्स के साथ परोस सकते हैं.

अगर आप रोज़ाना के खाने में कुछ नया और हेल्दी स्वाद जोड़ना चाहते हैं, तो टमाटर, पालक, हरा धनिया,हरी मिर्च,लहसुन तमाटर,और दही से बनी यह स्वादिष्ट चटनी आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. खास बात यह है कि यह लाजवाब चटनी सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाती है और इसकी सभी सामग्री आसानी से घर की रसोई में मिल जाती है. स्वाद और सेहत का यह शानदार मेल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है.

इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, पालक और हरा धनिया अच्छी तरह धो लें, ताकि किसी भी प्रकार की गंदगी न रहे. इसके बाद लहसुन की 7–8 कलियां छील लें. अब टमाटर, पालक और हरे धनिये को मोटा-मोटा काट लें और इन्हें मिक्सर जार में डाल दें. इसमें छिला हुआ लहसुन भी डाल दें.

अब मसालों की बारी आती है. मिक्सर जार में एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक, एक चुटकी हींग पाउडर और एक चम्मच अमचूर पाउडर डालें. चाहें तो थोड़ा सा हरी मिर्च भी डाल सकते हैं, जिससे स्वाद और भी चटपटा हो जाएगा. अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह पीस लें और एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जब यह मिश्रण अच्छी तरह पीस जाए, तब इसमें आधी कटोरी ताजा दही डालें और एक बार फिर से हल्का सा ब्लेंड कर लें या चम्मच से अच्छी तरह मिला लें. दही चटनी को क्रीमी टेक्सचर देता है और इसका स्वाद हल्का खट्टा और बेहद लाजवाब बना देता है.

यह चटनी पालक, बथुआ, आलू या गोभी के पराठों के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है. इसके अलावा आप इसे रोटी, पूरी या स्नैक्स के साथ भी परोस सकते हैं. सेहत के लिहाज से भी यह चटनी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें हरी सब्जियों और दही का पोषण शामिल है. कम समय में तैयार होने वाली यह हेल्दी और टेस्टी चटनी आपके खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP