Pakistan get lucky as rain wipes out Super 8 clash: बारिश ने पाकिस्तान को बचाया, सलमान कर चुके थे टॉस पर ब्लंडर

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

बारिश ने पाकिस्तान को बचाया, कप्तान कर चुके थे टॉस पर ब्लंडर

Last Updated:

न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की सुपर 8 मैच बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका. इस मैच के रद्द होने से दोनों टीमों को एक एक अंक मिले. अगर मुकाबला होता तो पाकिस्तान की हार तय मानी जा रही थी. बारिश वाले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेकर कप्तान सलमान पाकिस्तान की टीम को मुश्किल में डाल चुके थे.

बारिश ने पाकिस्तान को बचाया, कप्तान कर चुके थे टॉस पर ब्लंडरZoom

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मैच बारिश में धुला

नई दिल्ली. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले सुपर 8 मुकाबले में अंक आपस में बांटे. शनिवार (21 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया. पाकिस्तान के कप्तान सलमान आली आगा ने एक बार फिर से ब्लंडर कर दिया था और इस लिहाज से बारिश उनके लिए फायदेमंद रहा. लोगों का मानना था कि उन्होंने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनकर गलती कर दी थी, खासकर ऐसे मौसम में जब आसमान में बादल छाए हुए थे.

टॉस के तुरंत बाद बारिश शुरू हो गई और लगातार दो घंटे दस मिनट तक खेल शुरू नहीं हो सका. आखिरकार मैच रद्द कर दिया गया. एक भी ओवर नहीं फेंका गया, और लगातार बारिश के कारण खिलाड़ी और दर्शक दोनों ही निराश हो गए. भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि अगर मैच होता तो न्यूजीलैंड को फायदा मिलता, भले ही मुकाबला छोटा ही क्यों न होता. उन्होंने बताया कि बारिश से प्रभावित मैचों में आमतौर पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है, खासकर जब लक्ष्य डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) पद्धति से तय किया जाता है.

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच बारिश की भेंट चढ़ा.

गलती क्या थी?

विशेषज्ञों और फैंस को तब हैरानी हुई जब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जबकि मौसम में बादल थे और बारिश की संभावना भी थी. गावस्कर ने जियोस्टार से कहा, “अगर थोड़ा भी खेल होता है तो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को हमेशा फायदा मिलता है. उनके पास 10 विकेट होते हैं, उन्हें पता होता है कि लक्ष्य क्या है और किस रेट से रन बनाने हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “न्यूजीलैंड के पास जो ओपनिंग बल्लेबाज हैं, उनके लिए यह स्थिति फायदेमंद होती. चेज़ में न्यूजीलैंड के ओपनर को फायदा मिलता. सच कहूं तो मुझे भी हैरानी हुई जब मैंने सुना कि पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. हमें पता था कि कोलंबो में बारिश हो सकती है, इसलिए टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनना हैरान करने वाला था,”

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों ने अपने-अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर सुपर 8 में जगह बनाई. पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में सिर्फ भारत से हार मिली, जबकि न्यूजीलैंड को एकमात्र हार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ झेलनी पड़ी. अब पाकिस्तान को उम्मीद है कि मंगलवार को पल्लेकेले में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहेगा. वहीं, न्यूजीलैंड बुधवार को कोलंबो में श्रीलंका से भिड़ेगा.

दिलचस्प बात यह है कि रविवार को पल्लेकेले में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच में भी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम को लेकर चिंता और बढ़ गई है. ग्रुप 2, जिसमें पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका शामिल हैं, अपने सभी सुपर 8 मुकाबले श्रीलंका में खेलने वाले हैं, इसलिए सभी टीमें मौसम पर नजर बनाए हुए हैं.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP