कन्या राशि वालों का आज भाग्य देगा साथ, करियर में तरक्की के योग, प्रेम जीवन में बढ़ेगी मिठास, करें ये उपाय

Share to your loved once


प्रत्येक दिन दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह नक्षत्र के अनुसार किया जाता है. देवघर के ज्योतिषाचार्य बताते है की आज ऋषिकेश पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि,भरणी नक्षत्र, शुक्ल योग रहने वाला है. वही चन्द्रमा मेष राशि मे संचार करेगा इस अनुसार आज कन्या राशि के ऊपर चन्द्रमा और गुरु ग्रह की विशेष कृपा बरसने वाली है. आज हर कार्य मे सफलता हासिल होगी.

आज सर्वदा सुखद रहने वाला है. आज परीस्थिति भी बिल्कुल अनुकूल रहने वाली है.आज कार्य छमता मे वृद्धि होगी. आज समाज मे मान प्रतिष्ठा की भी वृद्धि होने वाली है.आज कई तरह के धन का आगमन होने वाला है. आज आपके कार्यों की ऑफिस या समाज मे सरहानीय किया जायेगा. आज का विस्तृत राशिफल जानते है देवघर के ज्योतिषाचार्यपंडित नंद किशोर मुदगल जी से?

आज भाग्य का मिलेगा साथ :
आज भाग्य का साथ मिलेगा. जिस वजह से हर कार्य में मिलेगी सफलता. जो भी कार्य करे योजना बनाकर करें. अपने स्किल से कस्टमर को इंप्रेस कर पाएंगे. कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो नए इंटरव्यू कॉल आ सकते हैं. कार्य के सिलसिले से कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है वह यात्रा के लिए लाभप्रद रहेगा.आय के नए-नए स्रोत बनने वाले हैं. आज का दिन आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापार में जबरदस्त मुनाफे का योग बनेगा. खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, घरेलू उपकरण की दुकानदारों को.वाहन खरीदने का भी योग बन रहा है. आज का दिन बेशक शेयर मार्केट में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं.आज घर मे मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है.आपका शुभ रंग हरा रहेगा इसलिए आज हमेशा अपने साथ हरा रंग का इस्तेमाल करे, हर कार्य मे सफलता मिलेगी. आज समाज मे मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी.

बच्चो की शिक्षा और उनके करियर के लिए रहेगा अच्छा दिन :
बच्चों की शिक्षा और उनके करियर को लेकर आप कुछ प्लान कर सकते हैं.छोटे बच्चों को स्कूल में दाखिले को लेकर भी आज आप कुछ प्लानिंग करेंगे.माता पिता से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा.लेकिन आपको आज पड़ोसियों से उलझने से बचना चाहिए नहीं तो कहासुनी हो सकती है.

क्रश को करे प्रपोज मिलेगी सफलता:
आज दिन अपने पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट दें पार्टनर खुश होंगी रिश्ते में मजबूती आएगी. आज का दिन पार्टनर के परिवार के साथ भी मिल सकते हैं. जीवनसाथी आपकी हर कार्यों में मदद करेगी. सिंगल जातक लोग अपने क्रश को आज का दिन प्रपोज कर सकते हैं जिससे आपको सफलता मिलेगी और इससे प्रेम संबंध मजबूत होगा.

आज मन रहेगा प्रशन्न:
आज का दिन मानसिक तनाव समाप्त होगा.मन शांत एवम प्रसन्न रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी शारीरिक कष्ट से छुटकारा मिलेगा. नियमित योग एवं संतुलित आहार लें.

उपाय -आज स्वेत वस्त्र पहनकर करे भगवान शिव की पूजा, जल,बेलपत्र धतूरा,शमी का पत्ता जरूर अर्पण करे.

शुभ अंक 4,6,8
शुभ रंग -सफेद .

सुझाव -आज अपने साथ सफेद रंग का रुमाल अवश्य रखे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP