Sri Lankan coach R Sridhar statement on super-8 Match Against England: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका क्रिकेट टीम की सुपर-8 में इंग्लैंड के साथ टक्कर है.

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

सुपर-8 में इंग्लैंड से हिसाब बराबर करेगी श्रीलंकाई टीम, मैच से पहले दहाड़े कोच

Last Updated:

Sri Lankan coach R Sridhar statement on super-8 Match Against England: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका क्रिकेट टीम सुपर-8 में अपना पहला मैच इंग्लैंड के साथ खेलेगी. विश्व कप से पहले इंग्लैंड ने श्रीलंका को उसके घर में तीन टी20 मैचों की सीरीज में बुरी तरह हराया था, लेकिन फील्डिंग कोच ने आर श्रीधर ने कहा है कि सुपर-8 के लिए श्रीलंकाई टीम पूरी तरह से तैयार है.

सुपर-8 में इंग्लैंड से हिसाब बराबर करेगी श्रीलंकाई टीम, मैच से पहले दहाड़े कोचZoom

सुपर-8 में श्रीलंका की टक्कर इंग्लैंड से

पाल्लेकल: फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने कहा कि श्रीलंका टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड से मिली 0-3 की हार को पीछे छोड़ चुका है. श्रीलंकाई टीम अब रविवार को इंग्लैंड खिलाफ सुपर आठ के मैच में अलग हालात में खेलने के लिए अच्छी तरह से तैयार है. इंग्लैंड ने मौजूदा टी20 विश्व कप शुरू होने से ठीक सात दिन पहले तीन मैच की टी20 सीरीज में श्रीलंका को बुरी तरह हराया था, लेकिन श्रीधर ने कहा कि हैरी ब्रूक की टीम का प्रदर्शन इस मुकाबले में मायने नहीं रखेगा.

श्रीधर ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘इस टूर्नामेंट के इस चरण पर यह मुकाबला बायलेटरल सीरीज से बहुत अलग है. मेरा मतलब है कि बायलेटरल सीरीज और निजी लीग में विश्व कप सुपर आठ मैच जितना दबाव नहीं होता और यह सभी टीमों के लिए है. चाहे वह इंग्लैंड हो, चाहे श्रीलंका हो या चाहे भारत हो या पाकिस्तान. कोई भी टीम हो. जब आप सुपर आठ मैच खेल रहे होते हैं तो आप उतनी स्वतंत्रता से नहीं खेलेंगे जितना आप बायलेटरल सीरीज  या निजी लीग में खेलते हैं.’’

इंग्लैंड से निपटने के लिए तैयार है श्रीलंका

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए दबाव दोनों टीमों पर एक जैसा होगा. जो टीमें दबाव में सही खेलती हैं, जो टीमें कम गलतियां करती हैं, उनके आगे बढ़ने की संभावना होती है.’’ भारत के पूर्व क्षेत्ररक्षण कोच ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला से काफी सकारात्मक चीजें भी सीखीं. उन्होंने कहा, ‘‘पहले मैच में हम 130 रन के आस-पास रन पर आउट हो गए थे. लेकिन इससे सीख लेते हुए हमने अगले मैच में शायद 180-190 का स्कोर बनाया. तो इससे यही सीख ली. लेकिन अब हमारे गेंदबाज वो नहीं हैं. वानिंदु हसारंगा चोटिल हैं. मथीशा पाथिराना चोटिल हैं. इसलिए हमारा गेंदबाजी आक्रमण थोड़ा कमजोर है. लेकिन हमने सबक सीखे हैं.’’

श्रीधर ने कहा कि उनके गेंदबाजों को इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाजी लाइन अप को रोकने के लिए योजनाओं का कार्यान्वयन करना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड की टीम दुनिय की सर्वश्रेष्ठ टीम में से एक है. उनके पास कुछ बेहतरीन ‘पावरहिटर’ हैं. इसलिए हम गेंदबाजों पर निर्भर रहेंगे कि वे रणनीति का स्पष्टता से कार्यान्वयन करें. ऐसा भी समय आएगा जब आपकी गेंद पर छक्का या चौका लेगा. लेकिन आपको वापसी करने की कोशिश करनी होगी और ‘डॉट बॉल’ फेंकने का प्रयास करना होगा.’’

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP