यहां मिलता है शुद्ध खोया, क्वालिटी में इतना बढ़िया रोज 500 किलो हो जाता है साफ, नेपाल से खरीदने आते हैं लोग

Share to your loved once


Last Updated:

चंपारण के सुगौली में सिकरहना नदी के पुल के पास है एक बेहतरीन खोया मार्केट है यहां के खोया की क्वालिटी इतनी बढ़िया है कि दूर-दूर से लोग खोया खरीदने आते हैं. स्थानीय लोग और यहां के दुकानदारों का कहना है कि अन्य राज्यों और नेपाल से भी जो लोग इधर आते हैं, वो यहां का खोया जरूर खाते हैं.

यहां मिलता है शुद्ध खोया, क्वालिटी में इतना बढ़िया रोज 500 किलो हो जाता है साफZoom

तैयार होता हुआ खोया

ईस्ट चंपारण. बिहार के पूर्वी चंपारण में एक ऐसा खोया मार्केट है जो अपनी गुणवत्ता के कारण आस-पास के क्षेत्रों के अलावा अन्य राज्यों के लोगों और नेपाल के लोगों के बीच भी प्रसिद्ध हो रहा है. यह मार्केट सुगौली के सिकरहना नदी के पुल के पास स्थित है. विशेष बात यह है कि यहां बिना शक्कर वाला और शक्कर वाला दोनों तरह का खोया मिलता है. यहां करीब 5 से 6 दुकानें हैं जहां बड़े पैमाने पर खोया तैयार किया जाता है और हर रोज इस मार्केट से 500 किलो से ऊपर का खोया बड़ी आसानी से बिक जाता है.

यहां के दुकानदार बताते हैं कि आज से 30 साल पहले यहां एक दुकान भी नहीं थी और सबसे पहले उनके रिश्तेदारी के एक भाई मोहन पटेल ने कई साल पहले इस क्षेत्र में खोया बनाना शुरू किया था. अपने खास लोकेशन और अच्छी क्वालिटी की वजह से उनका खोया तेजी से बिकने लगा. सुगौली से रक्सौल जाने वाले लोग भी यहां से गुजरते तो एक बार यहां का खोया जरूर खाते. देखते ही देखते उनकी दुकान में खोया खरीदने के लिए भारी भीड़ जुटने लगी. उनकी इस सफलता को देखकर कुछ और लोगों ने भी उसी जगह खोया की दुकान खोल ली और इस तरह यहां एक बढ़िया खोया मार्केट विकसित हो गया.

शुद्ध दूध से तैयार किया जाता है खोया
स्थानीय दुकानदार का कहना है कि यहां भैंस के शुद्ध दूध से खोया तैयार किया जाता है जिस कारण आस-पास के पशुपालकों की भी अच्छी आमदनी हो जाती है. वे ये भी बताते हैं कि कई खास मौकों पर लोग उनके यहां से खोया ले जाते या ऑर्डर करते हैं. शादी-विवाह, धार्मिक अनुष्ठान या किसी बड़े समारोह के आयोजन के समय लोग यहां से बड़ी मात्रा में खोया ले जाते हैं. उनका ये भी कहना है कि बहुत से हलवाई भी उनके यहां से गुलाब जामुन या अन्य मिठाइयों में खोया के उपयोग के लिए उनके यहां से बड़ी मात्रा में खोया खरीदते हैं.

कुछ स्थानीय लोग बताते हैं कि यहां का खोया काफी उत्तम क्वालिटी का है इसलिए घर में जब भी किसी खास मौके पर गुझिया बनता है तो उसमें खोया डालने के लिए वे यहीं से खोया खरीदते हैं. दुकानदारों का कहना है कि उनका खोया अन्य राज्यों और नेपाल तक प्रसिद्ध हो रहा है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP