Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज खुश हो जाएं, शादी की बात हो सकती है पक्की! ज्योतिष से जानें

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों पर रविवार के दिन धनवर्षा होगी. आज आपको अचानक रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. आज आप ऊर्जा से भरें रहेंगे. आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, उसे पूरा भी जरूर करेंगे. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि वृषभ राशि वालों का आज का दिन कैसा रहेगा.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 22 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज अश्वनी नक्षत्र और शुक्ला योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मेष राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों पर धनवर्षा होगी. आज आपको अचानक रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. आज आप ऊर्जा से भरें रहेंगे. आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, उसे पूरा भी जरूर करेंगे. आज आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ बेहतर समय भी बिता पाएंगे.

सरकारी नौकरी वालों का दिन बेहतर

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन मिलाजुला रहेगा. आज आप पर काम का दबाव पूरे दिन बना रहेगा. लेकिन इसके साथ ही आपको अचानक धन की प्राप्ति भी होगी. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उनका दिन भी बेहतरीन रहने वाला है. खासकर वो जो सरकारी नौकरी में हैं, आज उन्हें अपने सीनियर का साथ भी मिलेगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप शेयर बाजार नहीं, बल्कि म्युचुअल फंड में पैसा निवेश करेंगे, तो इससे भविष्य में आपको बेहतर लाभ होगा.

पार्टनर से साथ जाएंगे घूमेंगे

वृषभ राशि के जातक जो सिंगल हैं, आज उनकी शादी की बात भी पक्की हो सकती है. इसके अलावा जो लोग पार्टनर हैं, आज वो कहीं लांग ड्राइव पर घूमने भी जा सकते हैं. बात शादीशुदा लोगों की करें, तो आज आप डिनर पर घूमने के लिए जा सकते हैं.

भगवान सूर्य को दें अर्घ्य

आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 3 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक घर से बाहर निकलने से पहले भगवान सूर्य को अर्घ्य जरूर अर्पित करें. एक लोटे में जल, रोली और लाल फूल डालकर यदि आप भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं, तो इससे आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP