Kaju pista roll recipe। काजू पिस्ता रोल रेसिपी

Share to your loved once


Kaju Pista Roll Recipe: बाजार में मिलने वाली ड्राई फ्रूट मिठाइयों की कीमत आजकल आसमान छू रही है. खासकर काजू-पिस्ता से बनी मिठाई तो कई शहरों में 1500 से 2000 रुपए किलो तक बिकती है. ऐसे में लोग सोचते हैं कि इतनी महंगी मिठाई घर में बनाना मुश्किल होगा या फिर उसमें काफी झंझट होगा, लेकिन सच यह है कि थोड़ी सी समझदारी और सही तरीका अपनाकर आप वही शाही मिठाई घर में बेहद आसानी से बना सकते हैं. घर में बनी मिठाई का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें मिलावट का डर नहीं रहता और स्वाद भी बिल्कुल ताजा मिलता है. ऊपर से जब मिठाई बिना गैस जलाए और कम समय में बन जाए तो मजा ही अलग हो जाता है.

काजू-पिस्ता मखाना रोल ऐसी ही एक शानदार मिठाई है जो देखने में भी प्रीमियम लगती है और स्वाद में बाजार वाली मिठाइयों को टक्कर देती है. इस रेसिपी में मावा या चाशनी बनाने की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए नए लोग भी इसे आराम से बना सकते हैं. त्योहार, मेहमाननवाजी या खास मौके पर यह रोल मिठाई आपके घर की शान बढ़ा सकती है. आइए अब जानते हैं 2 हजार रुपए किलो वाली इस शाही मिठाई को घर में बनाने का आसान तरीका.

काजू-पिस्ता मखाना रोल बनाने की सामग्री
-2 कप मखाना
-1 कप काजू
-1 कप पिस्ता
-1 कप से थोड़ा ज्यादा मिल्क पाउडर
-1 बड़ा कप पिसी चीनी
-2–3 हरी इलायची
-1–2 चम्मच घी
-थोड़ा दूध (गूंथने के लिए)
-हरा फूड कलर (ऑप्शनल)
-चांदी वर्क (सजाने के लिए)

काजू-पिस्ता रोल बनाने की आसान विधि

स्टेप 1: मखाना और काजू तैयार करें
सबसे पहले मखानों को हल्का सा घी डालकर धीमी आंच पर भून लें. भुने मखाने कुरकुरे होने चाहिए. अब इन्हें ठंडा होने दें. भुने मखाने और काजू को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. अगर मोटे टुकड़े रह जाएं तो छानकर दोबारा पीस लें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

स्टेप 2: चीनी और पिस्ता पाउडर बनाएं
मिक्सर में चीनी और इलायची डालकर बारीक पाउडर बना लें. इसे अलग रखें. अब पिस्ता को भी बारीक पीसकर अलग रख लें.

स्टेप 3: काजू-मखाना डो तैयार करें
एक बड़े बाउल में काजू-मखाना पाउडर, पिसी चीनी और मिल्क पाउडर डालें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए नरम आटा जैसा डो तैयार करें. डो बहुत ज्यादा गीला न हो, बस बांधने लायक होना चाहिए.

स्टेप 4: पिस्ता लेयर तैयार करें
तैयार डो का एक चौथाई हिस्सा अलग निकालें. इसमें पिस्ता पाउडर और थोड़ा हरा फूड कलर मिलाकर हल्का हरा डो तैयार करें. इसे अच्छे से गूंथकर स्मूद बना लें.

स्टेप 5: रोल बनाएं
सफेद काजू डो की लंबी लोई बनाएं और हल्का बेल लें. अब पिस्ता डो की पतली लंबी रोल बनाकर सफेद पर रखें. धीरे-धीरे रोल करते हुए बंद कर दें. इसी तरह सारे रोल तैयार कर लें.

स्टेप 6: सेट और कटिंग
तैयार रोल को बटर पेपर पर रखें. ऊपर से चांदी वर्क लगाएं और 20–30 मिनट सेट होने दें. अब अपनी पसंद के आकार में टुकड़े काट लें.

बनाने के जरूरी टिप्स
मखाना अच्छे से भुना होना चाहिए, तभी स्वाद बढ़िया आएगा. दूध थोड़ा-थोड़ा डालें, ज्यादा डालने से डो चिपचिपा हो सकता है. रोल बनाते समय हाथ पर थोड़ा घी लगा लें. एयरटाइट डिब्बे में रखें तो मिठाई कई दिनों तक खराब नहीं होगी.

घर की मिठाई क्यों बेहतर
बाजार की ड्राई फ्रूट मिठाइयों में कई बार सिंथेटिक रंग या खराब क्वालिटी मेवा मिलाया जाता है. घर में बनने पर आप सामग्री खुद चुनते हैं, इसलिए स्वाद और भरोसा दोनों मिलता है. ऊपर से यह रेसिपी बिना चाशनी और बिना ज्यादा पकाने के बनती है, इसलिए पोषण भी काफी हद तक बरकरार रहता है. बच्चों और बड़ों दोनों के लिए यह एक हेल्दी स्वीट ऑप्शन बन सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP