Yuzvendra Chahal Dance Video: मेरे यार की शादी है… दोस्त की बारात में झूम-झूमकर नाचे युजवेंद्र चहल
Last Updated:
Yuzvendra Chahal Dance Video: शिखर धवन 21 फरवरी 2026 को अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंधकर जीवन की नई शुरुआत की. इस निजी समारोह की सबसे बड़ी रौनक रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल, जिनका बारात में ‘झूम-झूमकर’ नाचने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. चहल ने ‘मेरे यार की शादी है’ कैप्शन के साथ इस जश्न की झलकियां साझा कीं. आयरलैंड में जन्मी और कॉर्पोरेट जगत की दिग्गज सोफी शाइन के साथ धवन का यह रिश्ता 2025 में सार्वजनिक हुआ था.

शिखर धवन की शादी में बाराती बनकर खूब नाचे युजवेंद्र चहल.
नई दिल्ली. टीम इंडिया के ‘गब्बर’ यानी शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की एक नई और खूबसूरत पारी की शुरुआत कर दी है. 21 फरवरी 2026 को धवन ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ एक निजी और बेहद शानदार समारोह में शादी रचा ली. इस शादी की सबसे बड़ी हाईलाइट रहे टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल. जिन्होंने अपने दोस्त की बारात में ऐसा डांस किया कि सोशल मीडिया पर तहलका मच गया.
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) अपनी फिरकी के साथ-साथ अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. शिखर की शादी में चहल ने महफिल लूट ली. उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ बेहद खास तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिसका कैप्शन दिया- ‘मेरे यार की शादी है.’ वीडियो में चहल को बरात के दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर पूरी मस्ती में झूमते हुए देखा जा सकता है. लेग स्पिनर का यह बेफिक्र अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है, क्योंकि मैदान पर शांत दिखने वाले चहल यहां एक पक्के ‘देसी बाराती’ की तरह नजर आए.
शिखर धवन की शादी में बाराती बनकर खूब नाचे युजवेंद्र चहल.
Yuzvendra Chahal dancing at Shikhar Dhawan’s wedding 💃🔥