Quinton de Kock statement against super-8 Match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में भारत के खिलाफ मैच में साउथ अफ्रीका की टीम वरुण चक्रवर्ती के लिए खास तैयारी की है.
Last Updated:
Quinton de Kock statement against super-8 Match: साउथ अफ्रीका के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने कहा कि उनकी टीम ने भारत के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती से निपटने के लिए खास तैयारी की है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

सुपर-8 में भारत के खिलाफ मैच के लिए पूरी तरह से तैयार क्विंटन डिकॉक
अहमदाबाद: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत के खिलाफ मैच के लिए कमर कस ली है. भारत-साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले टीम के सीनियर खिलाड़ी और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. मीडिया से बात करते हुए डिकॉक ने कहा कि वरूण चक्रवर्ती साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिये परेशानी का सबब रहे हैं. हालांकि, क्विंटन डिकॉक को उम्मीद है कि उनके युवा साथी खिलाड़ी कुछ नया करने की बजाय सही समय पर अपना स्वाभाविक खेल दिखायेंगे.
चक्रवर्ती ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आठ टी20 मैचों में 22 विकेट लिए हैं. इसमें दिसंबर में हुई बायलेटरल सीरीज में 10 विकेट शामिल है. साउथ अफ्रीका टीम पिछले दो महीने में काफी संतुलित दिखी है और डिकॉक ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने वरूण का सामना करने के लिए अपना होमवर्क कर लिया है.
वरुण के लिए साउथ अफ्रीका ने की है खास तैयारी
उन्होंने भारत के खिलाफ सुपर आठ मैच से पहले कहा, ‘‘उसका सामना करने के लिए हर किसी का अपना तरीका है. हमारे खिलाड़ियों को अपनी ताकत पर अडिग रहना होगा और सही समय पर अपना स्वाभाविक खेल दिखाना होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत अच्छा गेंदबाज है और हमारे खिलाफ उस सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी की. उम्मीद है कि उसके बाद हमारे खिलाड़ियों ने उसका विश्लेषण करके बात की होगी कि उसका सामना कैसे करना है. उम्मीद है कि उनकी रणनीति कारगर साबित होगी.’’
अभिषेक शर्मा के तीन मैचों में खाता नहीं खोल पाने के बावजूद क्विंटन डिकॉक ने कहा, ‘‘वह दुनिया में नंबर एक टी20 बल्लेबाज है. वह काफी युवा है और नाकामी तो कभी न कभी झेलनी ही होगी, लेकिन नंबर वन होने के कुछ मायने हैं. मुझे यकीन है कि वह टूर्नामेंट में अहम पारी खेलेगा.’’
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें