Shukri Conradh Statement: टीम इंडिया का साउथ अफ्रीकी खेमे में खौफ, भिड़ंत से पहल कोच का ‘माइंडगेम’, बोले- दबाव में भारत
Last Updated:
Shukri Conrad statement on india: शुक्री कॉनराड ने अभ्यास सत्र के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘दोनों टीमों पर दबाव है, लेकिन मौजूदा चैंपियन होने के नाते भारत इसे ज्यादा महसूस करेगा. दक्षिण अफ्रीका दबाव को अपनाएगा और उसका फायदा उठाएगा, न कि उससे घबराएगा.’ भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 की टक्कर 22 फरवरी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है.

शुक्री कॉनराड का बयान.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में जीत के चौके से तहलका मचाने के बाद भारतीय टीम सुपर-8 में भी हल्ला बोलने के लिए तैयार है. इस राउंड में भारत की टक्कर साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से होगी. सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी 22 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले सुपर-8 के लिए कमर कस चुकी है. दोनों टीमों के लिए सुपर-8 का यह पहला मैच है. ग्रुप स्टेज में अजेय रही दोनों ही टीमें सुपर-8 की शुरुआत भी जीत के साथ करना चाहेंगी. मुकाबले से एक रात पहले दक्षिण अफ्रीका के कोच शुक्री कॉनराड ने बयानबाजी से माइंडगेम खेलने की कोशिश की. दक्षिण अफ्रीका के कोच शुक्री कॉनराड का मानना है कि भारतीय टीम पर दबाव ज्यादा होगा.
शुक्री कॉनराड ने अभ्यास सत्र के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मेजबान टीम पर दबाव ज्यादा है. कॉनराड ने कहा, ‘दोनों टीमों पर दबाव है, लेकिन मौजूदा चैंपियन होने के नाते भारत इसे ज्यादा महसूस करेगा. दक्षिण अफ्रीका दबाव को अपनाएगा और उसका फायदा उठाएगा, न कि उससे घबराएगा.’
शुक्री कॉनराड का बयान.
दक्षिण अफ्रीकी कोच ने टीम इंडिया को एक्सपोज करने की बात कही. आगे बोलते हुए कॉनराड ने कहा, ‘भारतीय टीम पर सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचने का दबाव होगा. उम्मीद है कि हम उन्हें एक्सपोज कर पाएंगे और उस दबाव में उन्हें कमजोर बना पाएंगे. हालांकि, भारतीय टीम कमजोर नहीं है.’ कॉनराड ने यह भी कहा, ‘मुझे लगता है कि हम सभी टॉप टीम के खिलाफ खेलने के दबाव के बारे में बात करते हैं. हमें ठीक से पता नहीं है कि वे किस दबाव में हैं. मैं यह नहीं कह रहा कि जो खिलाड़ी पिछले तीन मैचों में तीन बार डक पर आउट हुआ है, उस पर अपनी टीम में जगह बनाने का दबाव नहीं है.’
अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर दिया ये बयान
दक्षिण अफ्रीका के कोच ने अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म को भारतीय टीम की कमजोरी नहीं मानते हुए कहा कि एक की खराब फॉर्म से टीम कमजोर नहीं होती. टीम इंडिया मजबूत है, और उन्होंने अभिषेक का समर्थन किया है. भारतीय टीम के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का टी20 में हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. इस पर कॉनराड का कहना था कि द्विपक्षीय सीरीज और विश्व कप के मैचों में बहुत अंतर होता है. भारतीय टीम पिछले मैचों में स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करती हुई दिखी है. दक्षिण अफ्रीका के पास केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे और एडेन मार्करम के रूप में विकल्प हैं जिनका टीम फायदा उठाना चाहेगी.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें