Spongy Idli Tips। मुलायम इडली बनाने का तरीका

Share to your loved once


Soft Idli Recipe: सुबह के नाश्ते में अगर कुछ हल्का, स्वादिष्ट और पेट के लिए आरामदायक खाना हो तो सबसे पहले साउथ इंडियन डिश का ख्याल आता है. इनमें भी इडली ऐसी डिश है जो सादगी में भी कमाल लगती है. बाहर होटल या रेस्टोरेंट में मिलने वाली इडली अक्सर इतनी मुलायम और स्पंजी होती है कि हाथ लगाते ही दब जाए और मुंह में रखते ही घुल जाए. लेकिन जब वही इडली घर पर बनाते हैं तो कई बार सख्त, चिपचिपी या भारी बन जाती है. अक्सर लोग सोचते हैं कि बाजार जैसी इडली बनाने के लिए किसी खास मशीन या बहुत अलग सामग्री की जरूरत होगी, जबकि सच यह है कि एक छोटा सा बदलाव आपकी इडली का पूरा रूप बदल सकता है.

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी इडली रुई जैसी हल्की बने, तो बैटर पीसते समय उसमें एक चम्मच भीगा हुआ पोहा मिलाना शुरू कर दें. यह छोटा सा टिप इडली को स्पंजी और फूली हुई बनाने में बहुत मदद करता है.

बैटर में मिलाएं एक चम्मच पोहा
इडली को मुलायम बनाने का आसान तरीका है कि जब आप चावल और उड़द दाल पीस रहे हों, तब उसमें 1 चम्मच भीगा हुआ पोहा मिला दें. पोहा भी चावल से ही बनता है, इसलिए इसका स्वाद अलग से महसूस नहीं होता. लेकिन यह बैटर को हल्का बनाता है और उसमें छोटे-छोटे एयर पॉकेट बनने में मदद करता है.

पोहा मिलाने से बैटर अच्छी तरह खमीर पकड़ता है. जब खमीर सही उठता है, तो इडली भाप में पकते समय अच्छे से फूलती है और उसका टेक्सचर बहुत सॉफ्ट हो जाता है. यही वजह है कि कई लोग इस छोटे से ट्रिक को अपनाकर होटल जैसी इडली घर पर बना लेते हैं.

परफेक्ट इडली के लिए सही अनुपात
इडली बनाते समय चावल और उड़द दाल का अनुपात 3:1 या 4:1 रखना बेहतर रहता है. उड़द दाल को कम से कम 4 से 5 घंटे और चावल को करीब 6 घंटे भिगो दें. पहले दाल को बारीक पीसें, फिर चावल मिलाकर थोड़ा दरदरा पीसें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

बैटर न ज्यादा पतला हो और न बहुत गाढ़ा. जब आप उसे चम्मच से उठाएं तो वह रिबन की तरह धीरे-धीरे गिरे, यही सही गाढ़ापन है. बहुत पतला बैटर इडली को चिपचिपा बना सकता है और बहुत गाढ़ा बैटर उसे सख्त कर सकता है.

सही फर्मेंटेशन है असली राज
इडली की सॉफ्टनेस का सबसे बड़ा राज है बैटर का सही फर्मेंट होना. बैटर को ढककर 8 से 10 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रखें. ठंड के मौसम में आप ओवन की लाइट ऑन करके उसके अंदर भी बैटर रख सकते हैं. अगर बैटर ठीक से फूल नहीं रहा है, तो उसमें एक चुटकी चीनी या थोड़ा सा दही मिला सकते हैं. समय कम हो तो थोड़ी मात्रा में इनो भी डाला जा सकता है, लेकिन इसे डालने के बाद तुरंत इडली सांचे में भरकर भाप में पकाएं.

भाप में पकाने का सही तरीका
इडली स्टीमर या कुकर में पानी पहले से उबलता हुआ होना चाहिए. सांचे में बैटर भरने के बाद 10 से 12 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं. बीच-बीच में ढक्कन खोलने से भाप निकल जाती है, जिससे इडली ठीक से नहीं फूलती.

पकने के बाद इडली को 2 से 3 मिनट ठंडा होने दें. फिर गीले चम्मच या कपड़े की मदद से निकालें. चाहें तो बहुत हल्की मात्रा में बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं, लेकिन ज्यादा डालने से स्वाद बदल सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP