NZ vs PAK Live Score: बूंदाबांदी के बीच पाकिस्तान ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला
Last Updated:
NZ vs PAK Live cricket Score and updates: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप के पहले सुपर 8 मैच में आज आमने सामने हैं. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने ग्रुप स्टेज में चार में से 3-3 मुकाबले जीतक…और पढ़ें

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मैच लाइव स्कोर एंड अपडेट.
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है. न्यूजीलैंड ने लीग स्टेज पर 4 में से तीन मैच जीतकर छह अंकों के साथ ग्रुप डी के पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर रहते हुए सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया जबकि पाकिस्तान ने चार में से तीन मैच जीतकर 6 अंकों के साथ ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर रहते हुए सुपर आठ का टिकट कटाया.
टी20 वर्ल्ड कप के इस एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर साहिबजादा फरहान को छोड़कर पाकिस्तान की बल्लेबाजी में काफी अस्थिरता देखने को मिली है. बाबर आजम को तेज रन बनाने में काफी संघर्ष करना पड़ा है, जबकि सैम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा अभी तक कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं. पाकिस्तान की लक्ष्य का पीछा करने की क्षमता पर सवालिया निशान बने हुए हैं.
सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी चिंता खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी है. कप्तान मिचेल सैंटनर ग्रुप डी का पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन आज उनकी वापसी की उम्मीद है. तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद अभी-अभी लौटे हैं और शायद आज न खेलें. श्रीलंका की पिच की खराब स्थिति को देखते हुए यह न्यूजीलैंड के लिए बुरी खबर हो सकती है.
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, मिशेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन.
पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, फखर जमान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह.
February 21, 202618:37 IST
NZ vs PAK LIVE Score: बूंदाबांदी के बीच पाकिस्तान ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले करेगा बैटिंग
NZ vs PAK LIVE Score And Update: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर 8 के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. टॉस के समय स्टेडियम में बारिश ने भी दस्तक दे दी. बूंदाबांदी के बीच टॉस के सिक्के को उछाला गया और पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया.
February 21, 202618:21 IST
NZ vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान का सुपर 8 तक का सफर
NZ vs PAK LIVE Score And Update: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ बाल-बाल बचा. 148 रनों का पीछा करते हुए आखिरी ओवर में जीत हासिल की. इसके बाद साहिबजादा फरहान और उनके स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी की बदौलत उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका पर 32 रनों से आसान जीत दर्ज की. भारत के खिलाफ उन्हें संघर्ष करना पड़ा, लेकिन फरहान ने नामीबिया के खिलाफ शानदार शतक लगाकर विश्व कप में रनों के अंतर से अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत पक्की की और जोरदार वापसी की. उस्मान तारिक ने 3 मैचों में 8.38 की औसत से 8 विकेट लिए हैं.
February 21, 202618:19 IST
NZ vs PAK LIVE Score: न्यूजीलैंड का सुपर 8 तक का सफर
NZ vs PAK LIVE Score And Update: न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में तीनों जीत चेज करते हुए हासिल की है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की जहां उन्हें सात विकेट से हार मिली. टिम सीफर्ट चार मैचों में 167.96 के स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाकर न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज हैं. मिचेल सैंटनर बीमार होने की वजह से कनाडा के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, अब तक तीन मैचों में सिर्फ एक विकेट ले पाए हैं. ग्लेन फिलिप्स ने पिछले मैच में 36 गेंदों पर 76 रनों की मैच-विनिंग पारी खेली.
February 21, 202618:15 IST
NZ vs PAK LIVE Score: साहिबजादा फरहान को कैसे रोकेगा न्यूजीलैंड
NZ vs PAK LIVE Score And Update: पाकिस्तान के विस्फोटक ओपनर साहिबजादा फरहान पिछले मैच में शतक जड़कर सुपर 8 में पहुंचे हैं. उनको रोकना न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के लिए बड़ा चैलेंजिंग रहने वाला है. फरहान ने नामीबिया के खिलाफ शानदार शतक जड़कर पाकिस्तान को बड़ी जीत दिलाई थी. इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले साहिबजादा फरहान को छोड़कर पाकिस्तान की बल्लेबाजी में काफी अस्थिरता देखने को मिली है/ बाबर आजम को तेज रन बनाने में काफी संघर्ष करना पड़ा है, जबकि सैम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा अभी तक कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं.
February 21, 202618:12 IST
NZ vs PAK LIVE Score: न्यूजीलैंड-पाकिस्तान मुकाबला यदि बारिश की वजह से रद्द हुआ तो क्या होगा
NZ vs PAK LIVE Score And Update: मौजूदा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मैच होने की संभावना है. यदि बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों टीमें अंक साझा करेंगी, क्योंकि सुपर आठ मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है. मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक अगले दो घंटों में बारिश की 21 प्रतिशत संभावना है. मैच के दौरान यह संभावना घटकर 20 प्रतिशत हो जाएगी.
February 21, 202618:09 IST
नमस्कार
न्यूज 18 ऑनलाइन हिंदी में आपका स्वागत है. टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के मुकाबले आज से शुरू हो रहे हैं. सुपर आठ के पहले मैच में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने सामने हैं. इस मुकाबले से जुड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.