Akhilesh Yadav News | Akhilesh Statement on BJP | सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान

Share to your loved once


Last Updated:

Akhilesh Yadav News: झांसी पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. डिफेंस कॉरिडोर से लेकर एरच बांध की लेटलतीफी तक, अखिलेश ने बीजेपी सरकार के विकास के दावों की जमकर धज्जियां उड़ाईं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा वाले अब तक ‘सुतली बम’ तक नहीं बना पाए. हालांकि, राजनीतिक हमलों के बीच उन्होंने एक समझदारी वाला बयान भी दिया. जानिए अखिलेश यादव के झांसी दौरे की बड़ी बातें इस खबर में.

झांसी में गरजे अखिलेश, बोले...सुतली बम तक नहीं बना पाई BJPZoom

अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

झांसी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज शनिवार को अपने झांसी दौरे के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने बुंदेलखंड के विकास से जुड़े दो बड़े प्रोजेक्ट्स, डिफेंस कॉरिडोर और एरच डैम को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए. अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि जिस डिफेंस कॉरिडोर के इतने ढोल पीटे गए, वहां अब तक सुतली बम भी नहीं बन पाया है.

विकास के दावों पर भी उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने सरकार को चुनौती देते हुए पूछा कि डिफेंस कॉरिडोर के नाम पर जमीन पर कितना काम हुआ है, सरकार इसका जवाब दे. उन्होंने कहा, “कहीं बाउंड्रीवॉल भी बनी हो तो बताओ. जो काम हो रहा था, वह भी ठप पड़ा है.” एरच बांध का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि इस परियोजना की शुरुआत समाजवादियों ने की थी, लेकिन भाजपा राज में इसका काम आज तक पूरा नहीं हो पाया है. उन्होंने भ्रष्टाचार की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो बांध 400 करोड़ में तैयार होना था, आज उसकी लागत चार गुना बढ़ गई है, जिसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार है.

कांग्रेस के एआई समिट विरोध पर अखिलेश का कड़ा रुख
राजनीतिक बयानों के बीच अखिलेश यादव ने एक बड़ा और संतुलित बयान भी दिया. दरअसल हाल ही में दिल्ली में AI समिट के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बगैर अपनी असहमति जताई. उन्होंने कहा, “सरकार झूठ बोलती है या धोखा देती है, यह हमारा आपसी झगड़ा है और हम इसके लिए लड़ लेंगे. लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमें ऐसा कोई संदेश नहीं देना चाहिए जिससे पूरी दुनिया में देश का अपमान हो.” उन्होंने साफ किया कि वह वैश्विक मंचों पर देश की छवि खराब करने वाले विरोध प्रदर्शनों के पक्ष में नहीं हैं.

2027 की तैयारी, मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम आपस में भिड़ रहे
आगामी विधानसभा चुनावों पर आत्मविश्वास जताते हुए अखिलेश ने कहा कि जनता ने 2024 में भाजपा को थोड़ा बाहर किया है, लेकिन 2027 में वे पूरी तरह सत्ता से बाहर हो जाएंगे. उन्होंने भाजपा के अंदरूनी कलह पर चुटकी लेते हुए कहा, “जनता हमें ऐतिहासिक जीत दिलाने जा रही है, क्योंकि इनके मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ही एक-दूसरे का सिर फोड़ने में लगे हैं.” उन्होंने शहर की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार झांसी जैसे ऐतिहासिक शहर में पानी की निकासी और नालों की सफाई तक का काम नहीं करवा पाई है.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP