‘मैं कई बार जन्म लूं, तो भी उनका कर्ज नहीं चुका सकता’, राजपाल यादव पत्नी राधा के लिए हुए भावुक, बताया सपोर्टर

Share to your loved once


Last Updated:

राजपाल यादव 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में जेल से जमानत पर बाहर हैं. जेल से बाहर आने के बाद वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए. उनके नाच-गाने के वीडियो वायरल हो रहे हैं. उनका एक वीडियो और भी वायरल हुआ, जिसमें वह पत्नी राधा यादव का आभार जता रहे हैं. उन्होंने कहा कि राधा ने उनका हर कठिन परिस्थितियों में साथ दिया. वह बार-बार जन्म लेकर भी उनका कर्ज नहीं चुका सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

'उनका कर्ज नहीं चुका सकता', राजपाल ने राधा को बताया सबसे बड़ा सपोर्टरZoom

राजपाल यादल अपनी पत्नी राधा यादव के साथ. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajpalofficial)

मुंबई. राजपाल यादव अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं. हाल में अपनी भतीजी की शादी में पहुंचे. इस मौके पर वे भावुक हो गए और अपनी लीगल परेशानियों के दौरान पत्नी राधा यादव के अटूट साथ के लिए उनका आभार जताया. शाहजहांपुर में हुई भतीजी की शादी में शामिल हुए राजपाल यादव के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इनमें से एक वीडियो में वह पत्नी राधा का आभार जताते हुए नजर आए. उन्होंने बताया कि राधा ने उनका हर मुश्किल हालात में साथ दिया.

राजपाल यादव ने पत्नी राधा यादव के बारे में कहा, “अगर मैं कई बार भी जन्म लूं, तो भी उनका कर्ज नहीं चुका सकता. उन्होंने पूरे परिवार को जोड़े रखा और हर मुश्किल में मेरा साथ दिया.” वहीं. चेक बाउंस मामले में कहा,“मामला अभी कोर्ट में है, इसलिए ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा. जल्द ही मैं अपनी लीगल टीम के साथ सारे सबूत और तथ्य मीडिया के सामने रखूंगा.”

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP