स्टेशन पर सिर छुकाए बैठा था यात्री, पास में था भारी थैला, GRP ने पूछा- क्या है, खोलते ही आ गया सामने सारा सच
Last Updated:
Indian Railways: जीआरपी के जवान रेलवे स्टेशन पर जांच कर रही थी. तभी एक यात्री थैला लेकर जा रहा था. उससे पूछा गया कि इसमें क्या है. जैसे ही जीआरपी ने बैग खोला तो होश उड़ गए. उसमें से बहुत सारे पैसे मिले.

प्रतिकात्मक तस्वीर
चंदौली: आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ और जीआरपी रेलवे स्टेशनों पर तलाशी अभियान चला रही है. एंट्री और एग्जिट गेट पर सख्ती से नजर रखी जा रही. उसी दौरान प्लेटफार्म पर एक यात्री बड़ा सा थैला लेकर जा रहा था. जीआरपी को शक हुआ, उसने यात्री को रोककर पूछा, क्या है इसमें, उसने कुछ जवाब देने की बजाय भागने की कोशिश. जब बैग खोला तो सारा सच सामने आ गया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. दरअसल, चंदौली जिले के डीडीयू रेलवे स्टेशन का हवाला के रुपए के मिलने का सिलसिला जारी है. एक बार फिर स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की टीमों द्वारा चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 16 लाख रुपए बरामद किए गए हैं.
जब पुलिस ने कैश के बारे में कागजात व अन्य जानकारी मांगी तो इसके बारे में वह कोई और सूचना नहीं दे पाया. इसके बाद पुलिस ने तत्काल कैश पकड़े जाने की जानकारी आयकर विभाग को दे दी. आयकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. रेलवे के सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि डीडीयू जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिसके पास मौजूद पिट्ठू बैग से 16 लाख रुपये नकद बरामद हुए है. युवक रुपयों से भरा बैग लेकर वाराणसी से पश्चिम बंगाल की ओर जाने की फिराक में था. मामले में इनकम टैक्स विभाग को जानकारी देकर मौके पर बुला लिया गया है. नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें