Ranveer Singh Education: पढ़ाई में भी धुरंधर निकले रणवीर सिंह, अमेरिकी यूनिवर्सिटी से ली है डिग्री, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं एक्टर
Last Updated:
Ranveer Singh Education: बॉलीवुड के पॉवरहाउस सुपरस्टार रणवीर सिंह अपनी बेमिसाल एनर्जी और एक्टिंग के लिए मशहूर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह पढ़ाई के मामले में भी काफी आगे रहे हैं? पर्दे पर अपने अतरंगी किरदारों से सबका दिल जीतने वाले रणवीर ने सात समंदर पार अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की है. वहां से उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली और क्रिएटिव राइटिंग में महारत हासिल की है.

रणवीर सिंह की गिनती बॉलीवुड के दमदार सितारों में होती है.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की एनर्जी और दमदार एक्टिंग के तो सभी कायल हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘बाजीराव’ की पढ़ाई-लिखाई कहां से हुई? पर्दे पर अपने अतरंगी अंदाज से छा जाने वाले रणवीर असल जिंदगी में काफी पढ़े-लिखे हैं. मुंबई के लर्नर्स एकेडमी से शुरुआती पढ़ाई के बाद वह अपने सपनों को उड़ान देने अमेरिका चले गए. उन्होंने इंडियाना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. चलिए, रणवीर सिंह के फिल्मी सफर से हटकर आज उनके एजुकेशनल बैकग्राउंड पर नजर डालते हैं.
रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के मशहूर लर्नर्स एकेडमी से की. स्कूल के दिनों से ही रणवीर काफी शरारती थे, लेकिन एक चीज जो उनमें साफ दिखती थी, वो था परफॉर्म करने का जज्बा. स्कूल के प्ले और डिबेट्स में वो हमेशा आगे रहते थे. हालांकि, एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें लगा कि एक्टिंग में करियर बनाना इतना आसान नहीं है, इसलिए उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान देना शुरू किया.
View this post on Instagram