एंबुलेंस में मरीज नहीं, ले जाई जा रही थी लाखों की कीमती शराब, यूपी में सप्लाई का था जिम्मा, कैसे मिली भनक?

Share to your loved once


Last Updated:

शराब के शौकिनों को अक्सर सस्ती शराब के चक्कर में हरियाणा के चक्कर लगाते देखा जाता है. मगर, अब एक ऐसा गैंग तैयार हो गया है, जो आपको घर बैठे सस्ती दारू पहुंचा देगी. दरअसल, पुलिस ने कुछ तस्करों को गिरफ्तार किया है. ये लोग हरियाणा से सस्ती दारू लाकर यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई कर रहे थे.

एंबुलेंस में मरीज नहीं, ले जाई जा रही थी लाखों की कीमती शराब, कैसे मिली भनक?Zoom

शराब तस्कर गिरफ्तार.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां शराब की तस्करी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा है. ये लोग हरियाण से महंगी शराब की बोतलें ऑन डिमांड यूपी के अलग-अलग जिलों में भिजवाते थे. ये लोग शुक्रवार को अपने मिशन पर निकले. तभी थाना बसई अरेला और सर्विस लाइंस पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लोग एंबुलेंस से मरीज नहीं बल्कि शराब ले जा रहे हैं. इस पर तुरंत टीम बनाकर वाहन को घेराबंदी कर रोका. तलाशी के दौरान एंबुलेंस से करीब 3 लाख 60 हजार रुपये मूल्य की शराब जब्त की गई.

पुलिस के अनुसार, हरियाणा में शराब अन्य राज्यों की तुलना में सस्ती बिकती है. ऐसे में लोग वहां से महंगे ब्रांड वाली शराब मंगवा लेते हैं, जो सस्ते दामों में पड़ जाती है. आरोपी हरियाणा से प्रयागराज की ओर एंबुलेंस का उपयोग कर अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे, ताकि जांच से बचा जा सके. इस कार्रवाई में थाना जेतपुर के गांव नाहटोली निवासी प्रताप और राहुल को मौके से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बरामद शराब और तस्करी में प्रयुक्त एंबुलेंस को जब्त कर लिया है.

बता दें, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस उनसे सप्लाई नेटवर्क और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP