रणवीर सिंह को हैरी बॉक्सर ने ही भेजा था धमकी भरा मैसेज, मैच हुआ वॉयस नोट, लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Last Updated:
धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह को भेजे गए धमकी भरे ऑडियो मैसेज मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में वॉयस नोट कथित तौर पर हैरी बॉक्सर की आवाज से मैच हुआ है. इसके बाद मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े इस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. मामले की जांच जारी है.

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉयस मैसेज आया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को मिली धमकी और 20 करोड़ की रंगदारी के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, धमकी भरा वॉयस मैसेज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित सदस्य हैरी बॉक्सर ने ही भेजा था. मुंबई पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच तेज कर दी गई है.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें