T20 world cup Semi Final Scenario : कितने मैच जीतकर भारत पहुंचेगा टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मुकाबले

Last Updated:

t20 world cup Semi Final Scenario : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले शुरू हो रहे हैं. भारतीय टीम ने लगातार सारे मैच जीते हैं और अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भी ऐसा ही खेल दिखाना होगा. फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा होगा कितने मैच जीतकर टीम अंतिम चार में जगह बना सकती है.

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मुकाबलेZoom

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मुकाबले

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए सुपर 8 में जगह बनाई है. अब टीम के सामने तीन और मुकाबले हैं जिसे जीतकर सूर्यकुमार यादव अपने अजय रथ को सेमीफाइनल तक पहुंचाना चाहेंगे. हालांकि ये इतना आसान नहीं होने वाला है. टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से होना है. तीनों टीमें दमदार है और कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. फैंस के मन में ये सवाल जरूर होगा कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम को कितने मुकाबले जीतने होंगे.

भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अब तक शानदार खेल दिखाया है. ग्रुप स्टेज में बिना एक भी मैच हारे टीम सुपर 8 में पहुंची है. यूएई के खिलाफ भारत 29 रन से जीता इसके बाद नामीबिया को 93 रन से हराया. इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन की शानदार जीत हासिल की. आखिरी ग्रुप मुकाबले में नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया.

सुपर 8 में किन टीमों से भारत के मुकाबले

रविवार, 22 फरवरी- भारत बनाम साउथ अफ्रीका, नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद), शाम 7 बजे
गुरुवार, 26 फरवरी- भारत बनाम जिम्बाब्वे, एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई), शाम 7 बजे
रविवार, 01 मार्च- भारत बनाम वेस्टइंडीज, ईडन गार्डन्स (कोलकाता), शाम 7 बजे

कितने मैच जीतकर सेमीफाइनल में मिलेगी एंट्री?

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं. टूर्नामेंट के शुरुआत में 20 टीमों के 4 ग्रुप बनाए गए थे जिसमें 5-5 टीमों को रखा गया था. हर एक ग्रुप की टॉप 2 टीम सुपर-8 में पहुंची. इस राउंड में टीम इंडिया अगर अपने 3 में से तीनों मैच जीत लेती है तो फिर सीधा सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा. 3 में से 2 मुकाबले जीतकर भी भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है लेकिन इसका फैसला ग्रुप की बाकी टीमों के नेट रन रेट से तय होगा. अंतिम चार में जगह बनाने के लिए हर टीम को कम से कम दो मैच जीतना जरूरी है.

नेट रन रेट होगा सबसे अहम

भारतीय टीम ने अब तक तीनों मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की है और इस ग्रुप में उसका नेट रन रेट सबसे बेहतर है. भारत का नेट रन रेट 2.5 से ऊपर है जबकि साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज 2 अंकों से भी पीछे है. आसान शब्दों में समझें तो अगर टीम इंडिया सुपर-8 में दो मैच में जीत पाती है तो उसके 4 अंक होंगे. जिस टीम को भारत के बराबर अंक होंगे उसके साथ नेट रन रेट में सूर्यकुमार यादव की टीम को आगे रहना होगा. तभी मिलेगी सेमीफाइनल का टिकट

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP