होटल जैसा ब्लैक बेन्ने डोसा रेसिपी | Hotel Style Black Benne Dosa Recipe at Home.

Share to your loved once


Last Updated:

Black Benne Dosa Recipe at Home: घर पर होटल जैसा ब्लैक बेन्ने डोसा बनाने के लिए हल्के फेंटे हुए बैटर सफेद मक्खन और कढ़ी पत्ता पाउडर का सही संतुलन जरूरी है. धीमी आंच पर मक्खन के साथ पकने वाला यह डोसा अपने गहरे रंग और लहसुन की चटनी के तीखेपन के लिए मशहूर है जिसे चटनी और सांबर के साथ सर्व किया जाता है.

ब्लैक बेन्ने डोसा अपनी विशेष बनावट और स्वाद के लिए जाना जाता है. इसे बनाने की प्रक्रिया इसके खास बैटर (घोल) से शुरू होती है. सबसे पहले बैटर को अच्छी तरह फेंटना जरूरी है. ताकि उसमें पर्याप्त हवा भर जाए और वह हल्का व फ्लफी हो जाए. इसके बाद. तेज गरम तवे पर बैटर डालकर उसे बड़ी ही सावधानी के साथ एक समान गोल आकार में फैलाया जाता है.

ब्लैक बेन्ने डोसा की सबसे बड़ी विशेषता इसका नाम ही है. जिसमें ‘बेन्ने’ का अर्थ मक्खन होता है. जैसे ही डोसा तवे पर हल्का सा सेट होने लगता है. इस पर साधारण तेल या घी के स्थान पर बड़ी मात्रा में ताजा सफेद मक्खन डाला जाता है. यह मक्खन धीरे-धीरे डोसा में समा जाता है. जो इसे न केवल एक अनोखा और लाजवाब स्वाद देता है. बल्कि इसकी मनमोहक खुशबू दूर-दूर तक फैल जाती है. यही कारण है कि इस डोसा का स्वाद चखने के लिए लोग खिंचे चले आते हैं.

मक्खन डालने के तुरंत बाद. इस पर एक विशेष प्रकार की तीखी लाल चटनी डाली जाती है. मक्खन और इस चटनी को डोसा के ऊपर एक साथ मिलाकर पूरी सतह पर अच्छी तरह फैलाया जाता है. यह खास चटनी मुख्य रूप से लहसुन से तैयार की जाती है. जो डोसा के अंदरूनी हिस्से में एक जबरदस्त मसालों का बेस तैयार कर देती है. यही तीखापन और मक्खन का मेल बेन्ने डोसा को बाकी सभी डोसा वैरायटी से अलग बनाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यही वह खास स्टेप है जो इसे ‘ब्लैक डोसा’ की असली पहचान देता है. डोसा के ऊपर 2 से 3 चम्मच सूखे कढ़ी पत्ते का बारीक पाउडर (Podi) छिड़का जाता है. यह पाउडर न केवल डोसा के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है, बल्कि धीमी आंच पर पकने के बाद इसे एक विशिष्ट गहरा काला रंग भी प्रदान करता है. कढ़ी पत्ते की यह खुशबू और मक्खन का मेल इसे स्वास्थ्य और स्वाद दोनों का अनोखा संगम बना देता है.

स्वाद को पूर्णता देने के लिए डोसा के बीच में पारंपरिक मसालेदार आलू का मिश्रण भरा जाता है. उबले हुए आलुओं के इस मसाले में हरी मिर्च. राई. डोसा मसाला और नमक का संतुलित मेल होता है. इन आलुओं को डोसा के बीच में रखने के बाद ऊपर से फिर से थोड़ा डोसा मसाला छिड़का जाता है. जो इसके चटख स्वाद को और अधिक निखार देता है. यह आलू मसाला और मक्खन के साथ कढ़ी पत्ते का पाउडर मिलकर एक बेहतरीन जायका तैयार करते हैं.

आलू भरने के बाद इसे और भी अधिक ‘रिच’ और स्वादिष्ट बनाने के लिए ऊपर से 3-4 चम्मच अतिरिक्त मक्खन डाला जाता है. आज के दौर में कई लोग इस पर ‘चीज़’ भी घिसकर डालना पसंद करते हैं. जो इसे एक मॉडर्न ट्विस्ट देता है. इसके बाद डोसा को धीमी आंच पर कुछ देर पकने के लिए छोड़ दिया जाता है. ताकि वह बाहर से एकदम क्रिस्पी (कुरकुरा) हो जाए और अंदर से मक्खन व मसालों के स्वाद को पूरी तरह सोख ले.

तवे से उतारने के बाद. इस डोसा पर एक बार फिर से कढ़ी पत्ता पाउडर छिड़का जाता है और ऊपर से 2 से 3 चम्मच ताजा मक्खन डाला जाता है. मुंबई में इस लाजवाब डोसा को मुख्य रूप से टमाटर की चटनी. नारियल की चटनी और गरमा-गरम सांभर के साथ परोसा जाता है. इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप भी घर पर बड़े आराम से बाजार जैसा ब्लैक बेन्ने डोसा बना सकते हैं और दक्षिण भारतीय स्वाद का आनंद ले सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP