Morne Morkel gave big updates on Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग XI से होंगे बाहर? मोर्ने मोर्कल ने दिया बड़ा अपडेट

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

अभिषेक प्लेइंग XI से होंगे बाहर? मोर्ने मोर्कल ने दिया बड़ा अपडेट

Last Updated:

Morne Morkel gave big updates on Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा क्या रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से बाहर होंगे. भारतीय युवा ओपनर लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट हुआ. जिसके बाद उनपर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि इस बीच टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने बड़ा अपडेट दिया है. मोर्कल ने कहा कि अभिषेक की फॉर्म को लेकर टीम के अंदर कोई बात नहीं हुई है.

अभिषेक प्लेइंग XI से होंगे बाहर? मोर्ने मोर्कल ने दिया बड़ा अपडेटZoom

अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं टीम इंडिया.

अहमदाबाद. भारत के पहले सुपर-8 मैच में रविवार को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ने से पहले गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने साफ कहा कि टी20 विश्व कप में अब तक अभिषेक शर्मा के खराब प्रदर्शन को लेकर टीम में कोई चर्चा नहीं हुई है. मोर्कल ने कहा कि अभिषेक को बस एक अच्छी शुरुआत चाहिए, उसके बाद वह लय में आ जाएंगे. भारत के इस ओपनर ने तीन मैचों में अभी तक रन नहीं बनाए हैं.

शुक्रवार के अभ्यास सत्र में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)  को मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया. गंभीर उन्हें कुछ तकनीकी बातें समझा रहे थे और अभिषेक ध्यान से सुन रहे थे. इसके बाद उन्होंने ऊंचे कैच का भी अभ्यास किया. कई बार जरूरत से ज्यादा अभ्यास उल्टा असर कर सकता है. सत्र के दौरान अभिषेक को काफी देर तक दूसरे बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते भी देखा गया.

अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं टीम इंडिया.

जब मोर्कल से टीम में अभिषेक के प्रदर्शन पर चर्चा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे पूरी तरह नकार दिया. उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल कोई चर्चा नहीं. वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं. इस टूर्नामेंट में हमारी किस्मत अच्छी रही है कि खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी ली है और रन बनाए हैं.’

उन्होंने माना कि टूर्नामेंट के अहम दौर में टीम को अभिषेक से बड़ी पारी की उम्मीद है. मोर्कल ने कहा, ‘हम विश्व कप के बहुत जरूरी चरण में आ गए हैं और हमें उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. सिर्फ टीम के लिए ही नहीं, दर्शकों के लिए भी. दर्शक उनकी तेज बल्लेबाजी देखना पसंद करते हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि वह गेंद को अच्छी तरह टाइम कर रहे हैं. बस एक शुरुआत की बात है और उसके बाद अभिषेक रफ्तार पकड़ लेंगे.’

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP