Mike Hesson on Babar Azam: हमें बाबर आजम से ऐसा प्रदर्शन नहीं चाहिए, पाकिस्तान के हेड कोच बोले- उसका स्ट्राइक रेट सौ से कम है
Last Updated:
Mike Hesson on Babar Azam: भारत से हार के बाद पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ अपना प्लेइंग इलेवन बदल दिया. तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को बाहर कर दिया गया था जबकि बाबर आजम को बैटिंग के लिए चौथे नंबर पर धकेल दिया गया था. पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन का कहना है कि बाबर का पावरप्ले में स्ट्राइक रेट सौ है जो हमें मंजूर नहीं है. इसके अलावा उन्होंने इस बात को नकारा कि भारत से हार के बाद उन्होंने टीम में बदलाव किए थे.

बाबर आजम की बैटिंग क्रम से छेड़छाड़ पर कोच का आया बयान.
कोलंबो. पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन ने इन बातों को नकारा कि तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर करने और बाबर आजम को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजने का फैसला टी20 वर्ल्ड कप में भारत से हार की वजह से लिया गया था. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हराया था. अफरीदी ने आखिरी ओवर में 15 रन दिए थे और बाबर सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए थे.
माइक हेसन (Mike Hesson) ने मीडिया से कहा, ‘ऐसी कोई बात नहीं है (शाहीन को बाहर करने और बाबर को नीचे भेजने का फैसला भारत से हार की वजह से लिया गया). तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा को भी मौका मिलना चाहिए था.’ उन्होंने कहा, ‘यह खिलाड़ियों की भूमिकाओं को लेकर लिया गया फैसला था.’
बाबर आजम की बैटिंग क्रम से छेड़छाड़ पर कोच का आया बयान.
हेसन ने कहा, ‘बाबर को अच्छी तरह पता है कि वर्ल्ड कप में पावरप्ले में उसका स्ट्राइक रेट सौ से कम है. हमें उससे ऐसा प्रदर्शन नहीं चाहिए. वह मिडिल ऑर्डर में अच्छा खेलता है और अमेरिका के खिलाफ हमने देखा. एक बार क्रीज पर जमने के बाद वह स्ट्राइक रेट बढ़ा सकता है.’
सलमान अली आगा की अगुवाई वाली टीम के लिए टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए के पहले तीन मैचों में बाबर आजम ने नीदरलैंड, अमेरिका और भारत के खिलाफ क्रमशः 18 गेंदों में 15 रन, 32 गेंदों में 46 रन और 7 गेंदों में 5 रन बनाए. मौजूदा टूर्नामेंट में बाबर के बल्ले से साधारण प्रदर्शन ने प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और कई पाकिस्तानी लोगों का मानना है कि मौजूदा टीम प्रबंधन बाबर को मध्य क्रम में बल्लेबाजी कराकर उनका शोषण कर रहा है.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें