Gehu Ki Ghughri Recipe: गेहूं की घुघरी बनाने की विधि

Share to your loved once


Last Updated:

Gehu Ki Ghughri: गेहूं की घुघरी सदियों से भारत के गांवों में बनती आ रही है डिश है. हालांकि ग्लूटन फ्री डाइट के इस जमाने में कम ही लोग इसके बारे में जानते हैं, लेकिन यदि आपको कभी नाश्ते में मीठी और सेहत से भरपूर खाने का मन करे तो गेहूं की घुघरी की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करिएगा.

रातभर गेहूं को भिगोकर बनाएं ये मीठी डिश, स्वाद के साथ फाइबर से भी भरपूरZoom

Gehu Ki Ghughri Kaise Bnate Hain: जहां सब गेहूं को अपने खाने की थाली से हटाने में लगे हैं वहीं हम आपके लिए गेहूं से बनने वाली पारंपरिक और हेल्दी डिश की रेसिपी लेकर आए हैं. क्या आपने कभी गेहूं की घुघरी खायी है? शहर में रहने वाले ज्यादातर लोगों को तो इसका नाम भी शायद न पता हो, तो चलिए इसकी रेसिपी से पहले थोड़ा बेकग्राउंड जान लेते हैं.

गेहूं की घुघरी एक मीठी डिश है. इसे देसी घी, गुड़, सूखे मेवे और गेंहू से बनाया जाता है. खाने में तो ये डिश स्वादिष्ट होती ही है साथ ही हेल्दी भी होती है. इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है. इस डिश को यूपी, बिहार और राजस्थान में खूब पसंद किया जाता है. साथ ही सदियों से यहां के लोग इसे बनाकर खा रहे हैं.

गेहूं की घुघरी की रेसिपी (Gehu Ki Ghughri Recipe)

सामग्री
साफ गेहूं- 1 कप
बारीक कटे ड्राइ फ्रूट्स
गुड़
घी
पॉपी सीड्स
नारियल पाउडर

बनाने की विधि
– नाश्ते में गेहूं की घुघरी खाना है, तो इसके लिए रात में ही एक बर्तन में गेहूं को पानी में भिगोकर छोड़ दें.
– सुबह इसे 5 मिनट के लिए कुकर में डालकर 2-3 सीटी लगा दें. इससे गेहूं पूरी तरह से मुलायम हो जाएगा.
– अब एक कढ़ाई में दो चम्मच घी डालें, देसी घी में इसे बनाने से स्वाद में और सुगंध डबल हो जाती है.
– अब कढ़ाई में काजू, बादाम, किशमिश और जितने भी तरह के ड्राई फ्रूट्स हैं, उन्हें बारीक काटकर घी में रोस्ट कर लें. ध्यान रखें कि मेवे जले ना.
– अब इसमें कुकर से निकाल कर सारा गेहूं डाल दें. और इसे 5 मिनट तक चलाएं जब तक कि इसका पानी हल्का सुख न जाएं.
– फिर इसमें गुड़ को बारीक कूटकर मिला दें, इसकी जगह आप शक्कर भी मिला सकते हैं, लेकिन गुड़ के साथ इसे खाने का दूसरा ही मजा है.
– अब इसमें पॉपी सीड्स डालें और दोबारा 2-3 मिनट तक ढककर पकाएं फिर इसे खाने के लिए परोस दें. तैयार है आपकी टेस्ट और सेहत से भरपूर गेहूं की घुघरी.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP