‘धुरंधर 2’ की वायरल सेंसर रिपोर्ट का क्या है सच? रन-टाइम पर नहीं चली कैंची, सर्टिफिकेट का सीक्वल से नहीं नाता

Share to your loved once


Last Updated:

फिल्म ‘धुरंधर 2’ के सेंसर सर्टिफिकेट और रन-टाइम को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम दावे और अफवाहें वायरल हो रही थीं जो झूठी साबित हुई हैं. दरअसल, वायरल हुआ ‘UA 16+’ सर्टिफिकेट पहली फिल्म ‘धुरंधर’ के टीवी प्रीमियर के लिए है, न कि सीक्वल के लिए. ‘धुरंधर 2’ (धुरंधर: द रिवेंज) अभी शूटिंग स्टेज पर है और इसे सेंसर बोर्ड के पास भेजा ही नहीं गया है. सीक्वल में रणवीर सिंह का किरदार और भी ज्यादा धातक होगा, जहां वे पाकिस्तान में घुसकर बदला लेंगे. फिल्म के टोन या एक्शन के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है और यह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर 2' की वायरल सेंसर रिपोर्ट का क्या है सच? रन-टाइम पर नहीं चली कैंचीZoom

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होगी.

नई दिल्ली: फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है. हाल में फिल्म के रन-टाइम और सेंसर बोर्ड की डिटेल्स को लेकर तमाम रिपोर्ट्स वायरल हुई थीं, जिसने फैंस को काफी टेंशन में डाल दिया था. खबर उड़ी थी कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के खून-खराबे और एक्शन सीन्स पर कैंची चला दी है और इसे ‘A’ के बजाय ‘UA 16+’ सर्टिफिकेट दिया है. लेकिन अब पता चला है कि असल में वायरल हो रही ये सारी जानकारी पूरी तरह झूठी और भ्रामक है. सच तो यह है कि ‘धुरंधर 2’ का सेंसर बोर्ड से अभी तक कोई लेना-देना ही नहीं हुआ है, क्योंकि फिल्म अभी पूरी तरह तैयार ही नहीं हुई है.

इंडिया टुडे/आजतक ने इंडस्ट्री के एक सूत्र के हवाले से बताया कि ‘धुरंधर 2’ की टीम पिछले हफ्ते तक कुछ अहम सीन शूट कर रही थी, इसलिए फिल्म को अभी सेंसर बोर्ड के पास भेजा ही नहीं गया है. दरअसल, जिस सर्टिफिकेट को लेकर इंटरनेट पर हंगामा मचा है, वह सीक्वल का नहीं बल्कि पहली फिल्म ‘धुरंधर’ के टीवी प्रीमियर के लिए जारी किया गया है. सीक्वल का पूरा नाम ‘धुरंधर: द रिवेंज’ है, जबकि वायरल सर्टिफिकेट पर केवल ‘धुरंधर’ लिखा है. पहली फिल्म जब थिएटर्स में रिलीज हुई थी, तब उसे ‘A’ सर्टिफिकेट मिला था, लेकिन टीवी पर फिल्म दिखाने के लिए नियमों के अनुसार कुछ सीन काटने पड़ते हैं और गालियों को म्यूट करना पड़ता है. यही वजह है कि टीवी वर्जन का रन-टाइम घटकर 208 मिनट रह गया है और उसे ‘UA 16+’ सर्टिफिकेट मिला है.

19 मार्च को रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’
जहां तक पहली फिल्म की बात है, तो यह थिएटर्स में रिलीज के 3 महीने बाद मार्च के पहले हफ्ते में स्टार गोल्ड पर दिखाई जाएगी. वहीं, फैंस के लिए असली रोमांच तो ‘धुरंधर 2’ में छिपा है. इस सीक्वल में रणवीर सिंह का किरदार पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और दमदार होने वाला है. कहानी में दिखाया जाएगा कि कैसे रणवीर सिंह पाकिस्तान में घुसकर अपना बदला लेते हैं और आतंकवाद का खात्मा करते हैं. साथ ही, इस बार ‘बड़े साहब’ की असली पहचान से भी पर्दा उठेगा. फिल्म के सेंसर बोर्ड में न जाने की खबर से साफ है कि मेकर्स एक्शन और टोन के साथ कोई समझौता नहीं करने वाले हैं. यह धमाकेदार फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP