Top 5 Richest Indian Cricketers: मैदान पर रिकॉर्ड्स…रोड पर रफ्तार, करोड़ों के बंगले और लग्जरी कारों के मालिक हैं टीम इंडिया के ये सुपरस्टार्स
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर्स आज न केवल मैदान पर चौके-छक्के लगा रहे हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी दुनिया के बड़े-बड़े एथलीट्स को टक्कर दे रहे हैं. साल 2025-26 के आंकड़ों पर नजर डालें तो टीम इंडिया के सितारों की नेट वर्थ और उनकी सैलरी चौंकाने वाली है. एक्टिव खिलाड़ियों में विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह भारत के सबसे अमीर टॉप 5 क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हैं. यहां भारत के चार सबसे अमीर और प्रभावशाली क्रिकेटर्स की कमाई का पूरा लेखा-जोखा दिया गया है:
विराट कोहली (Virat Kohli) 2025 के अंत तक दुनिया के सबसे अमीर सक्रिय क्रिकेटर बनकर उभरे हैं. उनकी कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग 1,050 करोड़ रुपये आंकी गई है. कोहली पहले बीसीसीआई के ‘ए प्लस’ ग्रेड में थे, जहां से उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते थे. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) उन्हें आईपीएल के एक सीजन के लिए 21 करोड़ रुपये देती है. कोहली केवल मैदान से ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर से भी भारी कमाई करते हैं. वे विज्ञापनों, सोशल मीडिया कोलैबोरेशन और अपने बिजनेस (Wrogn, One8) से सालाना 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हैं.
विराट और अनुष्का का मुंबई के वर्ली में एक बेहद लग्जरी ‘सी-फेसिंग’ (Sea-facing) अपार्टमेंट है. जिसकी कीमत लगभग 34 करोड़ है. गुरुग्राम में भी उनका एक आलीशान बंगला है जिसकी कीमत 80 करोड़ रुपये के करीब है. उनके पास बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी है जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ है. इसके अलावा भी उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं.
रोहित शर्मा की नेट वर्थ 215 से 230 करोड़ रुपये के बीच है
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की नेट वर्थ 2025 में 215 से 230 करोड़ रुपये के बीच रही. रोहित भी बीसीसीआई के ‘ए प्लस’ खिलाड़ी थे जहां उन्हें 7 करोड़ सालाना मिलते थे.आईपीएल में मुंबई इंडियंस उन्हें हर सीजन के लिए 16.3 करोड़ रुपये सैलरी देती है. उनकी अब तक की कुल आईपीएल कमाई 190 करोड़ रुपये को पार कर चुकी है. रोहित ने ‘रैपिडोबोटिक्स’ जैसे स्टार्टअप्स में लगभग 89 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इसके अलावा, एडिडास और हबलो जैसे ब्रांड्स से वे सालाना 50-60 करोड़ रुपये कमाते हैं.
रोहित मुंबई के पॉश इलाके वर्ली (Worli) में स्थित ‘आहूजा टावर्स’ के 53वें फ्लोर पर रहते हैं. उनका यह 4-BHK फ्लैट करीब 30 करोड़ रुपये का है, जहां से अरब सागर का 270-डिग्री व्यू दिखता है.यह रोहित की सबसे पसंदीदा कार Lamborghini Urus SE है. इसकी कीमत लगभग 4.57 करोड़ है. उन्होंने अपनी बेटी और बेटे के जन्मदिन की तारीखों को मिलाकर इसका नंबर ‘3015’ रखा है.
ऋषभ पंत की कुल संपत्ति लगभग 100 करोड़ है
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 2025 की आईपीएल नीलामी में इतिहास रच दिया. उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. पंत की कुल संपत्ति लगभग 100 करोड़ है. बीसीसीआई के ग्रेड ‘ए’ अनुबंध से उन्हें 5 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं. इसके अलावा टेस्ट मैच के लिए 15 लाख, वनडे के लिए 6 लाख और टी20 के लिए 3 लाख रुपये की मैच फीस अलग से मिलती है. वे एडिडास और रियलमी जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ भी जुड़े हुए हैं.
ऋषभ पंत करोड़ों के घर में रहते हैं.
पंत का देहरादून और रुड़की में अपना पुश्तैनी घर है. इसके अलावा, दिल्ली में उनका एक आलीशान बंगला है जिसकी कीमत करीब 2-3 करोड़ आंकी गई है. हाल ही में उन्होंने मेट्रो शहरों में भी रियल एस्टेट में भारी निवेश किया है. उनके पास Land Rover Defender सहित कई कारें हैं. डिफेंडर की कीमत लगभग 1.2 करोड़ है.
बुमराह की नेटवर्थ 70 करोड़ के आसपास है
दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने साबित कर दिया है कि केवल बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि गेंदबाज भी करोड़ों की कमाई कर सकते हैं. बुमराह की कुल संपत्ति 60 से 70 करोड़ रुपये के करीब है. बीसीसीआई के ‘ए प्लस’ कॉन्ट्रैक्ट से 7 करोड़ रुपये कमाते थे लेकिन बीसीसीआई हाल में इस कैटेगरी को अब खत्म कर दिया है. बुमराह के लिए मुंबई इंडियंस की रिटेंशन फीस के तौर पर 18 करोड़ रुपये उनकी मुख्य आय हैं. वे एसिक्स (Asics) और वनप्लस जैसे प्रीमियम ब्रांड्स के चेहरे हैं, जहां से उन्हें करोड़ों की एंडोर्समेंट फीस मिलती है.
बुमराह अहमदाबाद में एक आलीशान डिजाइनर बंगले में रहते हैं, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ है. साथ ही मुंबई में भी उनका एक लग्जरी घर है. बुमराह के पास Mercedes-Maybach S560 है. यह उनके गैरेज की सबसे कीमती कार है, जिसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ है.
हार्दिक पांड्या की नेटवर्थ 98 करोड़ है
हार्दिक पांड्या आज भारतीय क्रिकेट के सबसे अमीर और चर्चित क्रिकेटरों में से एक हैं. 2025 तक, उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 91-98 करोड़ रुपये के बीच थी. पांड्या के पास बीसीसीआई का ग्रेड ए अनुबंध है, जिसके तहत उन्हें मैच फीस और बोनस के अलावा सालाना 5 करोड़ रुपये मिलते हैं. आईपीएल से होने वाली कमाई उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा है. दो सीजन तक गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करने के बाद, वे मुंबई इंडियंस में वापस आ गए और आईपीएल 2025 से पहले उन्हें 16.35 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया. इसके अलावा, पांड्या 12 से अधिक ब्रांडों का विज्ञापन करते हैं, जिससे उन्हें प्रत्येक विज्ञापन सौदे से 2-3 करोड़ रुपये मिलते हैं. वे सोशल मीडिया कैंपेन, सार्वजनिक उपस्थिति और व्यावसायिक निवेश से भी अच्छी खासी आय अर्जित करते हैं.