यूपी न्यूज़ लाइव: ड्रग्स की तस्करी करने वाले गैंग का खुलासा, चित्रकूट में पति-पत्नी को फांसी की सजा

Share to your loved once


यूपी ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव: मिर्जापुर जिले में बच्चा चोर समझकर गाड़ी सवार को भीड़ ने पकड़ा. निजी कंपनी में तैनात कर्मचारी को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने की पिटाई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी सवार दो व्यक्तियों को कोतवाली लेकर पहुंची. पुलिस जांच में निजी कंपनी का कर्मचारी मिर्जापुर मीटिंग के लिए आया था. कटरा कोतवाली क्षेत्र का मामला.

चंदौली में स्कॉर्पियो ने भाई-बहन को रौंदा
चंदौली जिले में तेज रफ़्तार सकर्पियो ने भाई बहन रौंदाने का मामला. घटना मे भाई की मौत बहन गंभीर घायल. तीन घंटे बाद परिजनो ने शव पुलिस को सौंपा. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे भाई बहन. टक्कर के बाद सकार्पियो भी थी पलटी. स्कॉर्पियो चालक मौका देख कर फरार. नाराज परिजनो से मोके पर है शव को था रोका.

महोबा में शव दफनाने को लेकर विवाद
महोबा जिले में शव दफनाने को लेकर विवाद. विश्व हिंदू परिषद ने लगाया सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप. हिंदू संगठन ने मामले को ‘लैंड जिहाद’ से जोड़ा. तनाव के बीच विहिप नेता मयंक तिवारी हाउस अरेस्ट. एसडीएम ने जमीन की पैमाइश कराने का दिया आश्वासन. गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात. श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र के सिजहरी गांव का मामला.

सीतापुर में मूर्ति रखने को लेकर विवाद
सीतापुर जिले में सार्वजनिक जगह पर रखी गई डा.आंबेडकर और बुद्ध की मूर्ति. ग्रामीणों ने मूर्ति रखने का किया विरोध. बिना अनुमति के रखी गई थी मूर्तियां. तनावपूर्ण स्थित देख पहुंची पुलिस. पुलिस व तहसील की टीम ने मूर्ति को हटाया. सदरपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला.

पुलवामा के शहीद की बरसी पर नहीं पहुंचे अधिकारी
महराजगंज जिले में पुलवामा में शहीद पंकज त्रिपाठी की बरसी पर नहीं पहुंचे अधिकारी. विधान परिषद में उठी आवाज. देवेंद्र प्रताप सिंह ने उठाई आवाज. अधिकारी के न पहुंचने पर सदन में गूंजी आवाज. डिप्टी सीएम ने सदन में कार्यवाही का दिया भरोसा.

बच्चों का यौन शोषण करने वाले पति-पत्नी को फांसी की सजा
चित्रकूट जिले में बच्चों का यौन शोषण करने वाले सिंचाई विभाग के जेई रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को बांदा पास्को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. दोनों आरोपी नाबालिग बच्चों के अश्लील वीडियो-फोटो डार्क वेब के जरिए विदेशों में बेचने का आरोप था. पॉक्सो कोर्ट के जज प्रदीप कुमार मिश्रा ने फैसला सुनाया है. पास्को कोर्ट ने आरोपी जेई और उसकी पत्नी को बीते 18 फरवरी को दोषी ठहराया था. सीबीआई ने रामभवन को 18 नवंबर, 2020 को चित्रकूट के एसडीएम कॉलोनी में किराए के घर से किया था गिरफ्तार. चित्रकूट के सिंचाई विभाग में जे ई के पद पर तैनात था आरोपी रामभवन.

लखनऊ में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा
लखनऊ में मादक पदार्थों की तस्करी के इंटरस्टेट गिरोह का खुलासा. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बरेली यूनिट ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार. बदायूं के प्रेम गिरी और झारखंड की धर्मी देवी गिरफ्तार. आपस में सास और दामाद हैं दोनों. आरोपियों से 50 लाख रुपए की अफ़ीम बरामद. प्रेम गिरी की ससुराल चतरा झारखंड में है. झारखंड का एक युवक वहां से अफीम लाकर प्रेम गिरी को देता है. जिसे प्रेम गिरी पंजाब के एक युवक को देता है. अफीम सप्लाई के लिए जाते समय हुई गिरफ्तारी.

एटा में जीएसटी टीम की छापेमारी
एटा जिले में अम्बा सरिया विक्रेता की दुकान पर GST टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप. सर्च वारंट लेकर पहुंचे GST टीम के अधिकारियो पर धमकाने का आरोप. आरोप है कि व्यापारी विजय जैन के GST टीम के अधिकारियो नें धमकाया जिसके बाद बिगड़ी विजय जैन कि तबियत. मौके पर मौजूद स्टाफ नें दुकानदार विजय जैन को मेडिकल कॉलेज मे कराया भर्ती. एटा मेडिकल कॉलेज से व्यापारी विजय जैन को किया हायर सेंटर रेफर. कोतवाली नगर के बाबुगंज के पास का मामला.

कुशीनगर में प्रशासन और पब्लिक आमने-सामने
कुशीनगर जिले में जमीनी विवाद सुलझाने गया प्रशासन और पब्लिक आमने सामने. दोनों ओर से हुई जमकर जोर आजमाईश. ईंट पत्थर लेकर एक पक्ष के लोगों ने किया विरोध. एक युवक को ले जाते समय पुलिस से उलझी महिलाएं. पुलिस और महिलाओं में हुई जमकर जोर आजमाईश. अतिरिक्त फोर्स के पहुंचने पर सम्हला मामला. 12 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया. एक दिन पूर्व का है मामला. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. कसया थाने के महुई खुर्द गांव का मामला.

प्रयागराज: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने थमाया नोटिस
प्रयागराज की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की याचिका पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर को नोटिस जारी किया है. राजभर ने दावा किया था कि सपा सरकार में UP-PSC की भर्ती में 86 में से 56 एसडीएम एक ही जाति (यादव) के थे. सपा का आरोप है कि राजभर ने गलत जानकारी फैलाकर छवि धूमिल की है. नोटिस के बाद अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 मार्च को होगी.

हरदोई: सिंघाड़ा निकालने गई तीन किशोरियां तालाब में डूबीं, कोहराम
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर दहेलिया में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. तालाब के किनारे पैर फिसलने से एक किशोरी डूबने लगी, जिसे बचाने के चक्कर में तीनों किशोरियां गहरे पानी में समा गईं. ग्रामीणों ने एक किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि बाकी दो की तलाश में पुलिस और गोताखोर जुटे हुए हैं.

कासगंज: त्योहारों पर पुलिस का ‘पैदल गस्त’, धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के खिलाफ एक्शन
होली और ईद को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाला. जामा मस्जिद और संवेदनशील इलाकों में पैदल गस्त की गई. एसपी ने असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और धार्मिक स्थलों पर नियमों के विरुद्ध बजने वाले लाउडस्पीकरों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं.

कन्नौज: ऑनलाइन शॉपिंग के खिलाफ व्यापारियों की लामबंदी
कन्नौज में व्यापारियों ने ऑनलाइन मार्केट के विरोध में कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया. व्यापारियों ने डीएम के जरिए पीएम और सीएम को ज्ञापन सौंपा. व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करने, पेंशन योजना लागू करने, राजनीति में हिस्सेदारी और मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग उठाई गई है. चेतावनी दी गई है कि मांगें न मानी गईं तो बड़ा आंदोलन होगा.

सीतापुर: कोर्ट परिसर में धमाका! फिर पता चली ‘मॉक ड्रिल’ की सच्चाई
सीतापुर जिला न्यायालय के रिकॉर्ड रूम के बाहर अचानक हुए धमाके से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन जल्द ही स्पष्ट हो गया कि यह पुलिस की मॉक ड्रिल थी. बम की अफवाह पर पुलिस, डॉग स्क्वायड और फायर ब्रिगेड ने मोर्चा संभाला. आग बुझाने और घायलों को अस्पताल पहुँचाने का पूर्वाभ्यास किया गया ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

लखनऊ: हैवानियत! कार के बोनट पर 1 KM तक घसीटा, विक्रेता की मौत
राजधानी के कृष्णा नगर में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. बुधवार देर रात एक वैगन-आर कार ने लईया-चना विक्रेता विमल पाल (32) को टक्कर मारी. टक्कर के बाद विमल बोनट पर जा गिरा. विमल विंडस्क्रीन के वाइपर पकड़कर ड्राइवर से कार रोकने की गुहार लगाता रहा, लेकिन बेरहम ड्राइवर ने एक किलोमीटर तक कार दौड़ाई. संतुलन बिगड़ने पर विमल सड़क पर गिर गया और ट्रामा सेंटर में उसने दम तोड़ दिया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए हत्यारे ड्राइवर की तलाश कर रही है.

राहुल गांधी. फाइल फोटो.

सुल्तानपुर: राहुल गांधी की कोर्ट में पेशी, समर्थकों का रेला
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मानहानि के एक पुराने मामले में आज सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारों के साथ उनका स्वागत किया. गृहमंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जिला न्यायालय में यह केस चल रहा है. सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात है.

रायबरेली: मिट्टी के बर्तन बनाने वाले को 1.25 करोड़ का GST नोटिस
रायबरेली में एक गरीब कुम्हार मोहम्मद शाहिद के होश तब उड़ गए जब उन्हें डाक से सवा करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस मिला. शाहिद का कहना है कि उनकी कुल चल-अचल संपत्ति इस नोटिस की एक प्रतिशत भी नहीं है. नोटिस मिलने के बाद पूरा परिवार सदमे में है. यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर एक छोटे कारीगर को इतना बड़ा नोटिस कैसे मिला.

फतेहपुर: प्रेम विवाह का दुखद अंत, दंपति ने की आत्महत्या
बिंदकी कोतवाली के बाराती नगर में एक नवविवाहित जोड़े के शव फंदे से लटकते मिले. अमरजीत कुशवाहा और रेखा सोनकर ने 5 महीने पहले प्रेम विवाह किया था. बताया जा रहा है कि पति को फंदे पर लटकता देख पत्नी ने भी जान दे दी. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.

सोनभद्र: होलिका दहन से पहले आगजनी, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा
राबर्ट्सगंज के गेन्गुआर गांव में अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. स्कूटी सवार दो युवकों ने होलिका और किसान के करीब 10 बीघा धान के पुआल में आग लगा दी. ग्रामीणों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया. गांव में नशेड़ियों के आतंक को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है.

मेरठ: वंदे भारत पर पथराव के बीच पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत
RSS प्रमुख मोहन भागवत अपने दो दिवसीय प्रवास के लिए मेरठ पहुंच चुके हैं, लेकिन उनकी यात्रा के दौरान एक बड़ी घटना घटी. हरदोई में वंदे भारत एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया, जिससे कोच का शीशा टूट गया. गनीमत रही कि मोहन भागवत को कोई चोट नहीं आई. सिटी रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. आज भागवत खिलाड़ियों के साथ संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर संवाद करेंगे. 21 फरवरी को प्रमुख प्रबुद्ध वर्ग के साथ बैठक होगी.

सुल्तानपुर: राहुल गांधी की पेशी, छावनी में तब्दील हुआ शहर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी को लेकर प्रशासन ने ‘जीरो टॉलरेंस’ सुरक्षा नीति अपनाई है. एएसपी अखंड प्रताप सिंह के मुताबिक, 12 थाना प्रभारी, 40 उप-निरीक्षक और 100 से ज्यादा सिपाही तैनात किए गए हैं. सुरक्षा के लिए PAC की एक प्लाटून और एक सेक्शन को भी रिजर्व में रखा गया है. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भी कड़ी चौकसी है.

अयोध्या: श्रद्धालुओं के लिए खुला नया पर्यटन सहायता केंद्र
राम नगरी में सुविधाओं का विस्तार करते हुए योगी सरकार ने नया घाट पर विशेष पर्यटन सहायता केंद्र शुरू किया है. लखनऊ और वाराणसी की तर्ज पर अब यहां आवास, परिवहन और मंदिरों की जानकारी एक ही जगह मिलेगी. वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. हेल्पलाइन और डिजिटल गाइड भी उपलब्ध रहेंगे.

रायबरेली और देवरिया: सड़क हादसों में मचा कोहराम
प्रदेश के दो जिलों में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. हरचंदपुर में एक तेज रफ्तार स्कूल वैन पलट गई. वैन में सवार 5 बच्चे घायल हो गए हैं, जिनका इलाज सीएचसी में चल रहा है. परीक्षा देने जा रहे एक छात्र को स्कॉर्पियो ने रौंद दिया. छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

सीएम योगी का जापान दौरा: 600 KM की रफ्तार वाली मैग्लेव ट्रेन में भरेंगे हुंकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से जापान के दौरे पर रहेंगे. इस यात्रा का मुख्य आकर्षण मैग्लेव ट्रेन होगी. सीएम योगी पटरी से ऊपर हवा में तैरकर चलने वाली इस ट्रेन की 100 किमी की परीक्षण यात्रा करेंगे. इस दौरे का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में स्मार्ट और टिकाऊ परिवहन ढांचे को विस्तार देना है. जापान में टोक्यो से नागोया के बीच 2027 तक इस कॉरिडोर को शुरू करने की तैयारी है, जिसकी अधिकतम रफ्तार 600 किमी/घंटा से अधिक है.

एटा: नाबालिग से दरिंदगी, सामान लेने गई किशोरी को जबरन खींचा
एटा के रिजोर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक नाबालिग युवती जब दुकान से सामान लेने जा रही थी, तभी पड़ोसी युवक ने उसे जबरन घर में खींचकर दुष्कर्म किया. परिजनों ने मौके पर युवक को रंगे हाथों पकड़ा, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर भाग निकला. थाना रिजोर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है.

‘जल जीवन’ नहीं ‘जल कमीशन’ मिशन: अखिलेश यादव का तंज
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एटा में पानी की टंकी गिरने की घटना को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. अखिलेश ने फेसबुक पर लिखा कि पहले ‘टंकी गिरने’ की खबर महीने में एक बार आती थी, अब यह साप्ताहिक हो गई है. उन्होंने ‘जल जीवन मिशन’ को ‘जल कमीशन मिशन’ करार देते हुए कहा कि भाजपाई भ्रष्टाचार का बोझ अब टंकियां भी नहीं उठा पा रही हैं.

लखनऊ: एरा हॉस्पिटल के बाहर वकीलों और गार्ड्स में खूनी जंग
राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित एरा हॉस्पिटल के बाहर पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मारपीट में अधिवक्ता शुभम यादव का सिर फट गया. आरोप है कि उनके पास से 10 हजार रुपये भी लूटे गए. घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे को पीटते दिख रहे हैं. पुलिस ने अधिवक्ता आदर्श सिंह की तहरीर पर गार्ड्स के खिलाफ FIR दर्ज की है. आशुतोष नामक एक गार्ड को हिरासत में लिया गया है.

सुल्तानपुर: राहुल गांधी की पेशी से पहले ‘सत्यमेव जयते’ की गूंज
सुल्तानपुर जिला कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है. कोर्ट के बाहर वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी. पी. सिंह द्वारा “सत्यमेव जयते” का बैनर लगाया गया है. यह बैनर शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और इसे भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के आक्रामक रुख के तौर पर देखा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP