5 खराब फिल्में, खूब उड़ा मजाक, मगर बॉक्स ऑफिस पर अंधाधुंध छापे पैसे, तीसरा नाम शॉकिंग – varun dhawan Judwa 2 grand masti salman khan race 3 five Bad Bollywood Films turn Huge Hits each films marks 200 crores third name shocking

Share to your loved once


Last Updated:

Bad Bollywood Films turn Huge Hits : कई बार बड़ी स्टार कास्ट के बावजूद फिल्म फ्लॉप रहती है. सबसे बड़ी वजह फिल्म की कमजोर कहानी होती है. बेसिर-पैर की कहानी पर बनी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पातीं. हैरानी की बात यह है कि कई बार खराब और कमजोर कहानी वाली फिल्में सुपरहिट साबित होती हैं. बॉलीवुड में कई बार ऐसा देखने को मिला है. ऐसी ही 5 फिल्मों की हम चर्चा करने जा रहे हैं जिनकी आईएमडीबी रेटिंग बहुत कम है लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब सफल रहीं. हालांकि ये फिल्मों सिनेमेटिक रूप से बहुत कमजोर थीं. ये फिल्में बैड फिल्म मेकिंग का सबसे बड़ा उदाहरण हैं.

बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म की सफलता और असफलता के पीछे कई कारण होते हैं. मजबूत कहानी, सशक्त किरदार, कर्णप्रिय म्यूजिक, दिल को छूने वाले गीत, एक्शन-थ्रिलर ये सब फैक्टर फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभाते हैं. कई बार कमजोर कहानी पर बनी फिल्में भी बहुत कामयाब हो जाती हैं. यह अलग बात है कि दर्शकों को इन फिल्मों की कहानी समझ नहीं आती. ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में हम बात करने जा रहे हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई लेकिन ये फिल्में बेहद खराब थीं. ये फिल्में थीं : आपका सुरुर, रेस 3, ग्रांड मस्ती, जुड़वा 2 और हाउसफुल 4.

इस लिस्ट में पहला नाम 29 जून 2007 को रिलीज हुई ‘आपका सुरूर’ फिल्म का है. यह एक म्यूजिकल रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी जिसका निर्देशन प्रशांत चड्ढा ने किया था. हिमेश रेशमिया ने बतौर एक्टर इस फिल्म से डेब्यू किया था. हंसिका मोटवानी और मल्लिका सहरावत भी मूवी में लीड रोल में थीं. हिमेश रेशमिया ने दावा किया था कि फिल्म की स्टोरी उनकी लाइफ पर बेस्ड है. हिमेश के ‘आपका सुरुर’ म्यूजिक एल्बम के नाम पर ही मूवी का नाम रखा गया था. फिल्म की शूटिंग जर्मनी में हुई थी. क्रिटिक्स ने फिल्म को काफी निगेटिव रिव्यू दिए थे, फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही.

‘आपका सुरुर’ फिल्म की स्टोरी विभा सिंह ने लिखी थी. प्रोड्यूसर विजय तनेजा ने किया था. म्यूजिक हिमेश रेशमिया का था. गीतकार समीर थे. फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट था. 9 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 19 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म मैसिव हिट रही लेकिन इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता कि यह एक खराब फिल्म थी. फिल्म में हिमेश की एक्टिंग बहुत खराब थी. मूवी के एक्शन सीन का आज खूब मजाक उड़ाया जाता है. हिमेश-हंसिका के बीच केमिस्ट्री भी कुछ खास नहीं थी लेकिन मूवी ह्यूज हिट रही. फिल्म की सफलता में उनके म्यूजिक का अहम रोल रहा. फिल्म की आएमडीबी रेटिंग सिर्फ 2.4 है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस लिस्ट में दूसरा नाम रेस 3 मूवी का है. 15 जून 2018 को रिलीज हुई यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी जिसका डायरेक्शन रेमो डिसूजा ने किया था. रमेश तौरानी-सलमान खान प्रोड्यूसर थे. फिल्म में अनिल कपूर, सलमान खान, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडीस, डेजी शाह, साकिब सलीम नजर आए थे. रेस सीरीज की यह तीसरी किश्त थी. रेस (2008) और रेस 2 (2013) में आई थी. फिल्म का प्लॉट बहुत बिखरा हुआ था. कई सिरे जुड़ ही नहीं पाए. सोशल मीडिया पर फिल्म का खूब मजाक उड़ा था.

रेस 3 फिल्म की आएमडीबी रेटिंग 1.3 है जो कि लोएस्ट है. इन सब खामियों के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही. सलमान खान के स्टारडम के चलते फिल्म सक्सेस रही. करीब 150 के बजट में बनी इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. यह एक हिट फिल्म साबित हुई थी.

‘आपका सुरुर’ और ‘रेस 3’ जैसी ही एक और खराब फिल्म ‘ग्रांड मस्ती’ 13 सितंबर 2013 को रिलीज हुई थी. फिल्म का डायरेक्शन-प्रोडक्शन ‘दिल’, ‘बेटा’ और ‘इश्क’ जैसी फिल्में बनाने वाले इंदर कुमार ने किया था. यह एक एडल्ट कॉमेडी फिल्म थी. फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी, करिश्मा तन्ना, सोनाली, कायनात अरोड़ा, मरयम जकारिया और मंजरी फडनिस नजर आई थीं.

फिल्म का म्यूजिक-कहानी सब कुछ औसत दर्जे का था. ह्यूमर काफी अश्लील था. फिल्म में कोई एंटरटेनमेंट वैल्यू नहीं थी मगर मूवी इतनी ज्यादा सफल रही कि बॉक्स ऑफिस पर अंधाधुंध पैसे छापे. मूवी ने 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. फिल्म का तीसरा और चौथा पार्ट भी बनाया गया लेकिन बुरी तरह फ्लॉप रहा.

इस कड़ी में अगला नाम वरुण धवन की फिल्म ‘जुड़वा 2’ का है. डेविड धवन ने फिल्म का डायरेक्शन किया था और फिल्म 29 सितंबर 2017 को रिलीज हुई थी. इससे पहले 1997 में जुड़वा फिल्म आई थी जो कि 1994 की तेलुगू फिल्म ‘हेलो ब्रदर’ का रीमेक थी. जुड़वा 2 में वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीस, तापसी पन्नू, सचिन खेडकर और जाकिर हुसैन नजर आए थे. स्टोरी युनूस सजवाल ने लिखी थी. डायलॉग साजिद फरहाद ने लिखे थे. प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला थे.

यह फिल्म ओवरएक्टिंग का क्लासिक नमूना है. क्रिटिक्स ने फिल्म को निगेटिव रिव्यू दिए थे. पूरी फिल्म में वरुण धवन अपना रंग तलाशते नजर आए. वो कभी गोविंदा की नकल करते थे तो कभी सलमान खान बनने की कोशिश करते रहे. इन सबके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद कामयाब रही. 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 230 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी. यह 2017 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.

इस लिस्ट में लास्ट नाम ‘हाउसफुल 4’ का है जो कि 25 अक्टूबर 2019 को रिलीज हुई थी. फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी यह एक फैंटेसी एक्शन कॉमेडी फिल्म थी. प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला थे. हाउसफुल सीरीज की पहली फिल्म 2010 में आई थी. हाउसफुल 4 एक खराब फिल्म थी. फिल्म की कहानी को जबर्दस्ती घसीटा गया. फिल्म में कई कैरेक्टर जबर्दस्ती ठूंसे गए. इन सबके बावजूद मूवी ने 280 करोड़ का कलेक्शन किया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP