India A vs Bangladesh A final: पाकिस्तान नहीं बांग्लादेश से फाइनल में भिड़ेगा भारत, सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताबी मुकाबले में मारी एंट्री

Share to your loved once


Last Updated:

India A vs Bangladesh A final: बैंकॉक में खेले जा रहे महिला राइजिंग स्टार्स एशिया कप का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है. 20 फरवरी को खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद अब यह साफ हो गया है कि खिताबी भिड़ंत इंडिया ए और बांग्लादेश ए के बीच होगी. यह हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबला रविवार, 22 फरवरी को टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.

पाकिस्तान नहीं बांग्लादेश से फाइनल में भिड़ेगा भारतZoom

भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा महिला राइजिंग स्टार्स फाइनल.

नई दिल्ली. महिला राइजिंग स्टार्स के खिताबी मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है. 22 फरवरी को होने वाले महामुकाबले में इंडिया ए और बांग्लादेश ए की टीमें आमने-सामने होंगी. सेमीफाइनल में भारत ने राधा यादव के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (4 विकेट और नाबाद 31 रन) की बदौलत श्रीलंका ए को 5 विकेट से शिकस्त दी.वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश ए ने शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ए को मात्र 56 रनों पर समेटते हुए 54 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. अब दोनों टीमें ट्रॉफी के लिए रविवार को भिड़ेंगी.

कप्तान राधा यादव (Radha  Yadav) ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए इंडिया ए की टीम को श्रीलंका ए पर पांच विकेट से जीत दिलाकर वुमैन्स राइजिंग स्टार्स टी20 एशिया कप के फाइनल में पहुंचा दिया. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन यह उस पर भारी पड़ गया. राधा की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने उसके बल्लेबाजी लाइन-अप को तहस-नहस कर उन्हें 118 रन पर आउट कर दिया। बाएं हाथ की स्पिनर राधा ने 19 रन देकर चार विकेट लिए. राधा को एक और बाएं हाथ की स्पिनर तनुजा कंवर (20 रन देकर दो विकेट) और लेग स्पिनर प्रेमा रावत (नौ रन देकर दो विकेट) का अच्छा साथ मिला.

भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा महिला राइजिंग स्टार्स फाइनल.

वृंदा दिनेश 42 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं
श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज संजना काविंदी (31 रन) शीर्ष स्कोरर रहीं. 10वें ओवर में श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 71 रन था. लेकिन इसके बाद वे भारतीय स्पिनरों का सामना नहीं कर सकीं और बचे हुए आठ विकेट नौ ओवर में 47 रन के अंदर गंवा दिए श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी भागीदारी काविंदी और साथी सलामी बल्लेबाज हंसिमा करुणारत्ने (14) के बीच 36 रन की साझेदारी रही.लक्ष्य का पीछा करते समय भारत ने एक समय 21 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद उसे ज्यादा परेशानी नहीं हुई. टीम के लिए वृंदा दिनेश 42 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं.

पाकिस्तानी टीम 16.4 ओवर में हुई ढेर
लेकिन राधा ने बल्लेबाजी में योगदान करते हुए 18 गेंदों पर सात चौकों की मदद से नाबाद 31 रन बनाए जिससे भारत ने 13.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. दूसरी ओर बांग्लादेश ने दूसरे सेमीफाइनल में पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 118 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान ए टीम 16.4 ओवर में 56 रन पर ढेर हो गई.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP