Congress Protest in AI Summit LIVE | AI Summit Protest | Youth Congress AI Summit Protest- शर्ट उतारी, AI समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस बोली FIR दर्ज करेंगे

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

AI समिट में बवाल पर पीयूष गोयल बोले- देश को शर्मिंदा कर रही कांग्रेस

Last Updated:

Congress Protest in AI Summit LIVE: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से हंगामा खड़ा हो गया. दिल्ली पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. कई लोगों ने यूथ कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाए हैं. वहीं BJP ने इस प्रदर्शन को देश के खिलाफ बताया है. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में शर्ट उतार कर प्रर्शन किया. इस मामले में पुलिस ने अब 4 को गिरफ्तार किया है.

ख़बरें फटाफट

AI समिट में बवाल पर पीयूष गोयल बोले- देश को शर्मिंदा कर रही कांग्रेसZoom

प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ता क्यूआर कोड आधारित एंट्री सिस्टम का इस्तेमाल कर कार्यक्रम स्थल के अंदर पहुंचे थे. (फोटो X/IYC)

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडप में चल रहे AI समिट में हंगामे की खबर है. यह हंगामा यूथ कांग्रेस ने किया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद यूथ कांग्रेस कार्यकता AI समिट में घुस आए. उन्होंने अपने टीशर्ट उतार कर प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन पर आम लोग सहित भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी सवाल उठा रही है. घटना के समय मौजूद लोगों के अनुसार अचानक नारेबाजी शुरू होने से कुछ समय के लिए कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया. सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल किया और स्थिति को सामान्य किया. कांग्रेस कार्यकर्ता ने शर्ट उतार कर प्रदर्शन किया है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सभी को हिरासत में ले लिया गया है और FIR दर्ज की जाएगी. पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों ने गिरफ्तार किया है.

पीयूष गोयल ने कांग्रेस की लगाई क्‍लास
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को कांग्रेस का ‘अहंकार और हताशा’ करार दिया है. उन्होंने राहुल गांधी को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार का विरोध करने के चक्कर में भारत को वैश्विक स्तर पर अपमानित करना बेहद निंदनीय है. गोयल के अनुसार, कांग्रेस व्यापार समझौतों पर झूठ फैलाकर देश के विकास को रोकना चाहती है. प्रतिष्ठित एआई (AI) समिट में शर्टलेस प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने 140 करोड़ भारतीयों को शर्मिंदा करने की कोशिश की है. यह विघटनकारी रणनीति कांग्रेस की दूरदर्शिता की कमी को उजागर करती है.

अश्विनी वैष्णव का कांग्रेस पर प्रहार
भारत मंडपम में आयोजित एआई (AI) समिट की सफलता पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूरी दुनिया के सामने भारत के गौरव और बढ़ते प्रभाव का प्रतीक है, जिसे राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए था. वैष्णव ने युवाओं से संवाद का हवाला देते हुए बताया कि युवा पीढ़ी इस वैश्विक प्रेरणा को अपनाने के पक्ष में है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस शायद इस भव्य आयोजन की सफलता से डर गई है, इसलिए विघ्न डालने का काम कर रही है. वैष्णव के अनुसार, कांग्रेस का नकारात्मक माइंडसेट देश के विकास में बाधक है और उन्हें इस तरह की ओछी राजनीति से बचना चाहिए.

यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को पुलिस क्‍यों मान रही साजिश?
भारत मंडपम में आयोजित हाई-प्रोफाइल एआई (AI) समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन अब दिल्ली पुलिस की गहन जांच के घेरे में है. पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को केवल एक राजनीतिक विरोध नहीं बल्कि एक सुनियोजित गहरी साजिश मान रही है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के चंद मिनटों के भीतर ही थाने पर वकीलों की भारी फौज का पहुंच जाना है. इतनी त्वरित कानूनी सहायता और कांग्रेस का तत्काल आधिकारिक बयान आना किसी पूर्व निर्धारित योजना की ओर स्पष्ट संकेत देता है. पुलिस अब इस बात की कड़ियां जोड़ रही है कि आखिर अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण आयोजन को किसके इशारे पर निशाना बनाने की कोशिश की गई थी.

गिरफ्तार किए गए भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के सदस्य: 

  1. कृष्णा हरि: राष्ट्रीय सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस
  2. कुंदन यादव: बिहार प्रदेश सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस
  3. अजय कुमार: उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय युवा कांग्रेस
  4. नरसिम्हा यादव: राष्ट्रीय समन्वयक, भारतीय युवा कांग्रेस

दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. सूत्रों के अनुसार करीब दस लोग प्रदर्शन में शामिल थे. सभी को मौके से हिरासत में लिया गया और आगे की पूछताछ के लिए तिलक मार्ग थाने ले जाया गया.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP