इस चिकन करी में तारीफ की गारंटी, एक्सपर्ट गृहिणी ने शेयर की सीक्रेट रेसिपी – Chhattisgarh News

Share to your loved once


Last Updated:

Chicken Curry Recipe: कड़ाही को गर्म करने के बाद उसमें तेल डाला जाता है और चिकन को सिर्फ नमक और हल्दी डालकर हल्की आंच पर तला किया जाता है. करीब 20 से 25 मिनट तक धीमी आंच पर पकाने से चिकन का प्राकृतिक तेल बाहर आ जाता है और वह अंदर तक अच्छी तरह पक जाता है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में भोजन केवल पेट भरने का माध्यम नहीं बल्कि संस्कृति और परंपरा का हिस्सा माना जाता है. यहां बनने वाले पारंपरिक व्यंजन अपने देसी स्वाद और सरल विधि के कारण आज भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. इसी कड़ी में अनुभवी गृहिणी लक्ष्मी नायक ने ग्रामीण इलाकों में बनाई जाने वाली पारंपरिक चिकन करी की घरेलू रेसिपी साझा की, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी बेहतर मानी जाती है. खास बात यह है कि इस रेसिपी में अधिक तड़का और बाजार के मसालों के बजाय घर में उपलब्ध मसालों का बैलेंस इस्तेमाल किया जाता है. लक्ष्मी नायक ने लोकल 18 से कहा कि चिकन करी बनाने की प्रक्रिया की शुरुआत चिकन को अच्छी तरह साफ करने से होती है. सबसे पहले चिकन को साफ पानी में 2 से 3 बार धोया जाता है. इसके बाद उसमें नींबू का रस निचोड़कर मिलाया जाता है, जिससे चिकन की स्मेल पूरी तरह खत्म हो जाती है और उसका स्वाद और भी बेहतर बनता है. यह तरीका ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से अपनाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि इसके बाद कड़ाही को गर्म कर उसमें तेल डाला जाता है और चिकन को केवल नमक और हल्दी डालकर हल्की आंच पर फ्राई किया जाता है. लगभग 20 से 25 मिनट तक धीमी आंच पर पकाने से चिकन का प्राकृतिक तेल बाहर आ जाता है और वह अंदर तक अच्छी तरह गल जाता है. फ्राई होने के बाद चिकन को अलग प्लेट में निकाल लिया जाता है.

कड़ाही में डालें फ्राई किया चिकन
उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद उसी कड़ाही में प्याज और लहसुन का पेस्ट डाला जाता है. इसके साथ गरम मसाला, धनिया पाउडर, हल्दी, मिर्च और कश्मीरी लाल मिर्च मिलाकर करीब 15 मिनट तक अच्छे से भूनते हैं. जब मसाले तेल छोड़ने लगते हैं और खुशबू आने लगती है, तब पहले से फ्राई किया हुआ चिकन इसमें डालकर अच्छी तरह मिक्स किया जाता है और लगभग पांच मिनट तक पकाया जाता है.

इस तरह बनाएं और खुशबूदार
लक्ष्मी ने कहा कि इसके बाद जरूरत के अनुसार गर्म पानी डालकर करी तैयार की जाती है. अंत में किसी भी पसंदीदा चिकन मसाले और ताजा धनिया पत्ती को मिलाकर इसे और अधिक खुशबूदार बनाया जाता है. कुछ ही मिनटों में देसी अंदाज की स्वादिष्ट चिकन करी तैयार हो जाती है. छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में आज भी अधिकतर घरों में इसी पारंपरिक तरीके से चिकन करी बनाई जाती है. यह करी चावल और रोटी दोनों के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है और पारिवारिक भोजन को खास बना देती है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP