Amitabh Bachachan Family| Navya Nanda: अमिताभ बच्‍चन की पोती ने कहां से की है पढ़ाई, 56 लाख लगती है फीस, आपको भी मिल सकता है एडमिशन?

Share to your loved once


Last Updated:

Where is Navya Nanda study: अक्‍सर हम बड़े-बड़े मशहूर स्‍टार्स को देखते हैं और सोचते हैं कि आखिर इनके बच्‍चे किस स्‍कूल कॉलेज में पढ़ते हैं और वहां कितनी फीस लगती है कैसे एडमिशन मिलता है? तो आइए आज आपको अमिताभ बच्‍चन की पोती नव्‍या नवेली नंदा की पढ़ाई के बारे में बताते हैं.आखिर नव्‍या ने किस स्‍कूल और यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है…

ख़बरें फटाफट

अमिताभ बच्‍चन की पोती ने कहां से की है पढ़ाई, आपको भी मिल सकता है एडमिशन?Zoom

Celeb Education, Amitabh Bachachan, Where is Navya Nanda study: नव्‍या नंदा ने कहां से की है पढाई?

Amitabh Bachchan’s grand daughter: अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा अक्‍सर सुर्खियों में रहती हैं.वह बॉलीवुड से दूर रहकर पढ़ाई और बिजनेस पर फोकस कर रही हैं. नव्या ने लंदन और अमेरिका के टॉप स्कूल-कॉलेज से पढ़ाई की है और अब भारत में आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए कर रही हैं. उनकी पढ़ाई का सफर काफी इंट्रेस्टिंग है. आइए जानते हैं कि नव्या ने कहां-कहां पढ़ाई की, फीस कितनी लगी, एडमिशन कैसे हुआ और ये संस्थान कितने खास हैं?

लंदन के मशहूर स्कूल से पढ़ाई

नव्या ने अपनी शुरुआती स्कूलिंग सेवनओक्स स्कूल(Sevenoaks School)लंदन से पूरी की. ये ब्रिटेन के सबसे टॉप प्राइवेट स्कूलों में से एक है.सेवनओक्स स्कूल इंग्लैंड के केंट काउंटी में सेवनओक्स शहर में है. लंदन से सिर्फ 30-40 मिनट की ड्राइव पर है.ये को-एजुकेशनल डे और बोर्डिंग स्कूल है. यहां 11 से 18 साल के बच्चों को पढ़ाया जाता है. यहां इंटरनेशनल बैकालॉरिएट (IB) कोर्स पढ़ाया जाता है जिसकी दुनिया भर में काफी मान्यता है.

फीस कितनी लगती है?

सेवनओक्स स्कूल(Sevenoaks School)लंदन के एक सेशन की फीस डे स्टूडेंट्स के लिए हर टर्म करीब 9.7 लाख से 13.4 लाख रुपये तक है वहीं बोर्डिंग स्टूडेंट्स के लिए हर टर्म की फीस करीब 15.9 लाख से 20.9 लाख रुपये है. एक साल में 3 टर्म होते हैं.ऐसे में इसकी सालाना फीस 30-60 लाख रुपये तक हो सकती है.

एडमिशन कैसे होता है?

एंट्रेंस टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर होता है. इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए वीजा,IELTS जैसे भाषा टेस्ट और इंटरव्यू जरूरी हैं.

किस यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई

लंदन से स्कूलिंग के बाद नव्या ने अमेरिका की फोर्डहम यूनिवर्सिटी(Fordham University), न्यूयॉर्क से पढ़ाई की. यहां उन्होंने डिजिटल टेक्नोलॉजी और यूजर एक्सपीरियंस (UX) डिजाइन का कोर्स किया.फोर्डहम यूनिवर्सिटी न्यूयॉर्क शहर में हैं.ये एक पुरानी और प्रतिष्ठित प्राइवेट जैज़ुइट यूनिवर्सिटी है. यहां अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट दोनों कोर्स होते हैं.

फीस कितनी लगती है?

फोर्डहम यूनिवर्सिटी(Fordham University)की सालाना ट्यूशन फीस लगभग करीब 53-56 लाख रुपये है. कुल कॉस्ट ऑफ अटेंडेंस रूम, बोर्ड, किताबें आदि सहित यह अमाउंट करीब 36-55 लाख रुपये लगते हैं.ये बेसिक फीस है.छात्रवृत्ति या फाइनेंशियल एड मिलने पर यह कम हो सकती है.

एडमिशन कैसे होता है?

फोर्डहम यूनिवर्सिटी(Fordham University) के UG/PG कोर्स में SAT/ACT स्कोर, भाषा टेस्ट (TOEFL/IELTS), एप्लीकेशन, इंटरव्यू और पोर्टफोलियो के आधार पर होता है. इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए वीजा प्रक्रिया भी जरूरी है.

भारत लौटकर IIM अहमदाबाद से MBA

विदेश में पढ़ाई पूरी करने के बाद नव्या 2024 में भारत लौटीं और देश के सबसे टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट IIM अहमदाबाद में एडमिशन लिया. वो यहां दो साल का ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (MBA) कर रही हैं.IIM अहमदाबाद की सालाना फीस करीब 20 लाख रुपये बताई जाती है. ये भारत के सबसे प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में से एक है.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP